राजस्थान में धर्मांतरण पर मचा बवाल, जबरदस्ती 500 लोगों को कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में धर्म परिवर्तन कराने को लेकर सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक होटल में करीब 500 लोगों को एक साथ…

religious conversion in bharatpur | Sach Bedhadak

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में धर्म परिवर्तन कराने को लेकर सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक होटल में करीब 500 लोगों को एक साथ धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। ऐसे में इसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को लग गई। इसके बाद विहिप के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम को बीच में रोका।

इस दौरान वहां जमकर बखेड़ा हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इससे वहां भगदड़ मच गई और लोग होटल छोड़कर भाग गए। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। पुलिस ने इस मामले में करीब 5 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अब धर्म परिवर्तन को लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है। करीब 5 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिसमें सरगना के दो मुख्य लोग शामिल हैं। इस मामले में कई महिलाओं को भी हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, भरतपुर शहर के अटल बंद थाना इलाके के एक निजी मैरिज होम में करीब 500 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इनमें महिला और युवतियां शामिल थी। बताया जा रहा है कि ईसाई धर्म के लोगों द्वारा सत्संग के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। जब इस मामले की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को मिली तो होटल पहुंचे। जहां उन्हें देखते ही अफरा तफरी का माहौल मच गया। धर्म परिवर्तन कर रहे लोग मौके से छोड़कर भागने लगे और उस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भाग कर करीब 10 से अधिक लोगों को पकड़ लिया।

इस दौरान विहिप के कार्यकर्ता और आयोजकों के बीच मारपीट हुई। दोनों तरफ से जमकर लात घुसे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं करीब 5 से 7 महिलाओं और युवतियों को भी गिरफ्तार किया है। जिनसे लगातार पुलिस पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि ईसाई धर्म के लोग बीमारियों को ठीक करने, घर मे तरक्की व धन वैभव बढ़ाए जाने के नाम पर लोगों को प्रलोभन दिया जाता था। विहिप के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि धर्म परिर्वतन कराने वाले लोगों से भगवान श्री राम, कृष्ण के स्थान पर प्रभु यीशु की प्रार्थना कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा जाता और उनसे कसम दिलवाई जाती। जिसके बाद इन परिवार को आर्थिक राशि भी दी जाती थी।

फिलहाल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने दूसरे धर्म की कुछ किताबें भी लोगों के बैग से जब्त की है। हंगामे की सूचना पर अटल बंद थाना पुलिस और मथुरा गेट थाना पुलिस सहित भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित काफी संख्या में पुलिस वहां पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।