Jodhpur : स्वागत कार्यक्रम में हुआ अजीब वाक्या…जानें-BJP कार्यकर्ता पर क्यों भड़के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर?

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज जोधपुर दौरे पर है। इस दौरान सर्किट हाउस में स्वागत कार्यक्रम के दौरान अजीब वाकया सामने आया।

Madan Dilawar

Madan Dilawar Jodhpur Tour : जोधपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज जोधपुर दौरे पर है। इस दौरान सर्किट हाउस में स्वागत कार्यक्रम के दौरान अजीब वाकया सामने आया। दरअसल, हुआ यूं कि सर्किट हाउस में एक कार्यकर्ता के हाथ में पॉलिथीन देखकर शिक्षा मंत्री बुरी तरह भड़क गए। इतना ही नहीं शिक्षा मंत्री ने कार्यकर्ता से पूछा कि क्या आप कांग्रेस पार्टी से हो? साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा पॉलिथीन में फूलों की माला रखकर लाए तो भगा दूंगा।

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के शैक्षिक सम्मेलन में शिरकत करने के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज सुबह जोधपुर पहुंचे। इससे पहले वो सर्किट हाउस गए। जहां पर शिक्षा मंत्री के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। तभी शिक्षा मंत्री के स्वागत के लिए एक कार्यकर्ता पॉलिथीन में फूलों की माला लेकर सर्किट हाउस पहुंचा था। लेकिन, शिक्षा मंत्री ने जैसे ही कार्यकर्ता के हाथ में पॉलिथीन देखी तो वे भड़क गए और कार्यकर्ता से पूछा कि आप कांग्रेस से हो क्या? मोदी के विरोध में क्यों काम कर रहे हो? इस दौरान मौके पर मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

शिक्षा मंत्री ने चेताया-दोबारा लाए तो भगा दूंगा

शिक्षा मंत्री ने जोधपुर शहर बीजेपी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा से पूछा कि क्या से सही है? जिस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पॉलिथीन का उपयोग ना करने के लिए वापस आह्वान करना पड़ेगा। लेकिन, शिक्षा मंत्री ने उस माला को पहनने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि पॉलिथीन में रखने के कारण ये खराब हो चुकी है। साथ ही शिक्षा मंत्री ने कार्यकर्ता को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा पॉलिथीन में माला लेकर आए तो भगा दूंगा और नपा दूंगा।

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को समझा

इस वाकये के बाद जोधपुर शहर बीजेपी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा ने पॉलिथीन बैन का संदेश दिया। वो कार्यकर्ताओं को समझाते हुए नजर आए कि पॉलिथीन का उपयोग ना करें। क्योंकि पॉलिथीन पर बैन लगा हुआ। समय-समय पर इसके लिए प्रशासन की ओर से अभियान भी चलाया जाता है और एक्शन भी लिया जाता है। इसके बावजूद लोग इसका इस्तेमाल करते है।

क्या प्रशासन चलेगा अभियान?

ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि जब शिक्षा मंत्री जागरूक है तो जनता क्यों नहीं? क्या प्रशासन पॉलिथीन बेचने और खरीदने वालों पर एक्शन नहीं ले रहा है। हालांकि, यह तो साफ है कि अब शिक्षा मंत्री के बाद प्रशासन भी प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरोध में अभियान चला सकता है।

ये खबर भी पढ़ें- ‘बिना देरी सभी को मिले न्याय’ CM भजनलाल बोले-न्यायपालिका में इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी समस्या