पाकिस्तान में नसरुल्ला संग रह रही भिवाड़ी की अंजू हुई परेशान, इसी महीने भारत आने की तैयारी, होगी अरेस्ट!

पाकिस्तान में नसरुल्ला के साथ जिंदगी बिता रही भारत की अंजू इस महीने भारत आने वाली हैं। अंजू ने खुद इसका ऐलान किया है कि वह अक्टूबर में अकेले भारत वापस लौटेंगी।

Anju Nasrullah Love Story | Sach Bedhadak

Anju-Nasrullah Love Story : जयपुर। पाकिस्तान में नसरुल्ला के साथ जिंदगी बिता रही भारत की अंजू इस महीने भारत आने वाली हैं। अंजू ने खुद इसका ऐलान किया है कि वह अक्टूबर में अकेले भारत वापस लौटेंगी। अंजू ने कहा है कि मेरा अकेले भारत जाने का इरादा है और बाद में नसरुल्ला को बुलाएंगी। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या अंजू को भारत पहुंचने पर हिरासत में लिया जाएगा?

अंजू का कहना है कि बच्चों की बहुत याद आ रही है और उनसे मिलने के लिए बेताब हूं। बच्चे मेरा इंतजार कर रहे हैं। वहीं अंजू के पहले पति अरविंद पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुके हैं और जांच की भी मांग की है। अंजू को आईएसआई से मदद मिली। पाकिस्तान जाकर अंजू अब नसरुल्ला से शादी करके इस्लाम अपना चुकी हैं और उनका नया नाम फातिमा हो गया है। वह इस समय खैबर पख्तूनख्वा इलाके में नसरुल्ला के साथ जिंदगी बिता रही हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव अंजू

अंजू इन सोशल मीडिया में बहुत एक्टिव हैं और अक्सर डांस करने और घूमने के वीडियो डालती रहती हैं। अंजू ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह भारत वापस जाने वाली हैं। वहीं नसरुल्ला ने भी भारतीय मीडिया से बातचीत में इसे स्वीकार किया था। नसरुल्ला ने कहा था कि अंजू मानसि‍क रूप से परेशान है।

राजस्थान के भिवाड़ी में अंजू के खिलाफ केस दर्ज

इधर, अंजू के पति अरविंद ने भिवाड़ी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवा रखा है। पति अरविंद की तहरीर पर अंजू के विरुद्ध आईपीसी की धारा 366, 494, 500, 506 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज है। जिसमें अरविंद ने शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी कर धोखा देने और पाकिस्तान से व्हाट्सएप कॉल पर धमकी देने का आरोप लगाया था।

करीब ढाई महीने पहले पाक गई थी अंजू

राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में रहने वाली अंजू अपने पति अरविंद, 15 वर्षीय बेटी और 6 साल के बेटे को छोड़कर अपने प्यार के लिए 21 जुलाई 2023 को पाकिस्तान चली गई थी। नसरुल्लाह और अंजू की प्रेम कहानी 2019 से चल रही है और दोनों फेसबुक पर दोस्त बने थे। पाकिस्तान में अंजू ने 25 जुलाई को अपने 29 साल के बॉयफ्रेंड नसरुल्लाह से शादी कर ली थी और इस्लाम धर्म कबूलते हुए अपना नाम फातिमा रख लिया था। वो खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में नसरुल्लाह के घर पर रह रही है।

ये खबर भी पढ़ें:-चुनाव से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी…20 IPS और 20 IAS अफसरों के तबादले, यहां-देखे पूरी लिस्ट