राजस्थान चुनाव से पहले ‘आम जनमत पार्टी’ आई मैदान में, कार्यकारिणी घोषित

अजमेर। राजस्थान चुनाव से पहले आम जनमत पार्टी भी मैदान में आ गई है। अजमेर के सर्किट हाऊस में आज पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की…

राजस्थान चुनाव से पहले 'आम जनमत पार्टी' आई मैदान में, कार्यकारिणी घोषित

अजमेर। राजस्थान चुनाव से पहले आम जनमत पार्टी भी मैदान में आ गई है। अजमेर के सर्किट हाऊस में आज पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश में युवाओं को पार्टी से जोड़कर प्रमुख पार्टियों को चुनाव में कड़ी टक्कर देने की बात कही है।

घनश्याम सिंह अध्यक्ष, प्रकाश सिंह रावत उपाध्यक्ष नियुक्त

आम जनमत पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित व्यास ने बताया कि राजस्थान में भी अब पार्टी का आगाज कर दिया है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर घनश्याम सिंह को, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर प्रकाश सिंह रावत को और प्रदेश महासचिव श्याम सिंह राठौड़ को नियुक्त किया है। इन सभी को पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर पार्टी से जोड़ा गया है।

राजस्थान चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को चुनौती देना है मकसद

व्यास ने बताया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहन देकर सालों से काबिज पार्टियों को चुनौती देना है। प्रदेश अध्यक्ष को राजस्थान के सभी जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा करने के दिशा निर्देश दिए हैं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव मिश्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र वैष्णव सहित अन्य मौजूद रहे।

(रिपोर्ट- नवीन वैष्णव)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *