कच्चे मकान में ‘धधकी आग’, 3 साल की मासूम जिंदा जली, छोटी बहन गंभीर रूप से झुलसी

जयपुर। राजधानी जयपुर से सटे चौमूं में एक कच्चे मकान में आग लगने से मासूम बच्ची जिंदा जल गई। वहीं आग की चपेट में आने…

3 year old girl burnt alive in fire in house in Chomu | Sach Bedhadak

जयपुर। राजधानी जयपुर से सटे चौमूं में एक कच्चे मकान में आग लगने से मासूम बच्ची जिंदा जल गई। वहीं आग की चपेट में आने से डेढ़ साल की बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह मामला चौमूं के कालाडेरा थाना इलाके के बरसिंहपुरा गांव का है।

कालाडेरा थानाधिकारी नरेश कंवर ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक कच्चे मकान के बाहर चारों बहनें खेल रही थीं। इसी दौरान मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकसाल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से 3 साल की मासूम दिव्यांशी जिंदा जल गई। उनके साथ में खेल रही उसकी छोटी बहन डेढ़ साल की रुचिता गंभीर रूप से झुलस गई। 2 बड़ी बहनों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने से मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के समय मां और पिता मनरेगा में मजदूरी करने के लिए गए हुए थे।

थानाधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही कालाडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतक बच्ची का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।