जयपुर में महिला से दरिंदगी, आरोपी पड़ोसी रात को घर में घुसा, चाकू की नोंक पर बनाया हवस का शिकार

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोसी चाकू की नोंक पर घर में घुसा। इसके बाद जबरदस्ती…

New Project 2024 01 29T111012.618 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोसी चाकू की नोंक पर घर में घुसा। इसके बाद जबरदस्ती महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ आमेर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि आमेर निवासी एक महिला (29) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पति जयपुर में जॉब करते है। शनिवार रात को उसका पति जॉब से आने में लेट हो गए। पति का इंतजार करते हुए महिला कमरे में सो गई। रात करीब 12 बजे गेट खुलवाने के लिए खटखटाने की आवाज आई।

महिला ने पति के आने की सोचकर घर का गेट खोल दिया। गेट खोलते ही आरोपी पड़ोसी घर में घुस आया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पड़ोसी ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पड़ोसी ने चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने और शोर मचाने पर लोग जाग गए।

लोगों को आता देख आरोपी पड़ोसी उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। देर रात पति के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता ने रविवार को आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।