जालोर में हैवानियत की हदें पार, युवक की सरेआम हत्या, सिर काटकर बीच सड़क पर फेंका

जालोर। राजस्थान के जालोर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के आहोर के पादरली गांव में 22 वर्षीय एक युवक की…

New Project 2023 05 18T112937.320 | Sach Bedhadak

जालोर। राजस्थान के जालोर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के आहोर के पादरली गांव में 22 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी। युवक का गला काटकर 100 मीटर दूर फेंक दिया। युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने शव उठाने से इंकार करते हुए आरोपी के पूरे परिवार को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है।

काफी समझाइश के बाद शव राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना के बाद से आरोपी का पूरा परिवार गायब है। यह घटना आहोर के पादरली गांव में बुधवार शात करीब 7 बजे की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारी देर रात मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने युवक का गला काटने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली। एहतियातन के तौर पर पुलिस ने आधे जिले में नेटबंदी करते हुए भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया है। जिला मजिस्ट्रेट निशांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस व प्रशासन ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने अपील की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को किशोर सिंह राजपूत पुत्र मोहब्बत सिंह पैदल गांव में घूम रहा था। इस दौरान युवक सांकला राम भील भी अपने घर के आगे बैठा था। किशोर को देख कर आरोपी बाइक लेकर रवाना हुआ और किशोर सिंह के पास जाकर बाइक रोक कर उसके ऊपर कुल्हाड़ी से गला काट दिया। आरोपी ने पहले पीछे से कुल्हाड़ी से वार करते हुए नीचे एवं उसके बाद तीन मृतक किशोरसिंह और तबड़तोड़ वार करते हुए धड़ से सिर अलग कर दिया। उसके बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा तो धड़ से अलग सिर को उठाकर करीब 100 फीट दूर ले जाकर फेंका और फरार हो गया। मृतक किशोरसिंह और आरोपी सोकलाराम दोनों एक ही गांव के है।

New Project 94 | Sach Bedhadak

घटना की जानकारी मिलने के बाद जालोर एसपी किरण कंग सिद्धू, डीवाईएसपी रतन देवासी, आहोर थाना प्रभारी गिरधर सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने आरोपी सहित पूरे परिवार को गिरफ्तार करने की मांग के साथ शव उठाने से इंकार कर दिया। बाद में समझाइश करते हुए शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, कानून व्यवस्था को देखते हुए सांचौर चितलवाना को छोड़ कर पूरे जिले में नेटबंद कर दिया गया है।

दोनों के बीच कभी कोई विवाद नहीं, फिर आरोपी के परिजन भी फरार क्यों?

कुल्हाड़ी से गला काटने के मामले में हत्या करने के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी व मृतक दोनों एक ही गांव के हैं। दोनों के घर करीब 1 किमी की दूरी पर बने हैं। जहां पर घटना हुई है, वहां आरोपी का घर है। आरोपी सांकलाराम भील इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग का काम करता है एवं इसकी पत्नी गांव में सब्जी बेचती है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों आरोपी सांकलाराम के बीच ऐसा कोई विवाद भी सामने नहीं आया है। जिस समय हत्या की उसके पास किराणा की दुकान भी थी। उस दुकान की मालिक महिला घटना को देखकर डरकर भाग गई। वहीं आसपास के लोग भी एक बार पास में नहीं आए। घटना के बाद आरोपी के घर के सदस्य भी फरार हो गए है।

घर में अकेला रहता था मृतक…

मृतक किशोर भी घर में अकेला रहता है। पिता की बचपन में व मां की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। भाई देशावर में रहता है। ऐसे में यह गांव में घर पर अकेला ही रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *