Sikar : खदान में पत्थर गिरने से 2 मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने क्रेन की मदद से शव बाहर निकाले

सीकर। राजस्थान के सीकर में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। यहां खाटूश्यामजी इलाके में खदान में पत्थर गिरने से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत…

Workers Died Due To Falling Of Stones | Sach Bedhadak

सीकर। राजस्थान के सीकर में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। यहां खाटूश्यामजी इलाके में खदान में पत्थर गिरने से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा खदान से पत्थर निकालने के दौरान हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और क्रेन की मदद से दोनों शवों को पत्थरों के नीचे से बाहर निकाला। पुलिस ने खाटूश्यामजी अस्पताल की मोर्चरी में मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। यह घटना डुकिया गांव में स्थित एक पत्थर खदान की है।

जानकारी के अनुसार, पप्पू गुर्जर निवासी गोवटी और जितेंद्र शेखावत निवासी खातीवास देर रात को गांव डुकिया में स्थित एक खदान से पत्थर निकालने के लिए गए हुए थे। बताया जा रहा है कि पत्थर निकलते समय खदान के ऊपरी हिस्से से कुछ पत्थर नीचे खिसक गए। जिसके कारण पप्पू गुर्जर और जितेंद्र शेखवतत नीचे दब गए और दोनों के मौके पर ही मौत हो गई।

आस-पास के लोगों को गुरुवार दोपहर में घटना का पता चला। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और क्रेन की मदद से दोनों शवों को पत्थरों के नीचे से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों का खाटूश्यामजी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।