छात्रसंघ चुनाव 2022 : 9 यूनिवर्सिटी का आया परिणाम, 5 में बने ABVP के अध्यक्ष, एक में SFI तो दो में निर्दलीय को मिली जीत

छात्रसंघ चुनाव 2022 : प्रदेश की 15 में से 9 यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव (Student Union Election 2022) के परिणाम जारी हो गए हैं। इनमें…

voting....... | Sach Bedhadak

छात्रसंघ चुनाव 2022 : प्रदेश की 15 में से 9 यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव (Student Union Election 2022) के परिणाम जारी हो गए हैं। इनमें से 5 में ABVP का अध्यक्ष बना है। एक में SFI का तो दो में निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है। ABVP के अध्यक्ष पद की जीत वाले संस्थानों में भरतपुर (Bhartpur) का महाराजा सूरजमल बृज विवि, राजस्थान संस्कृत विव, एमसीडी विवि, बांसवाडा (Banswara) के गोविंद गुरू जनजातीय विवि, बीकानेर की महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

वहीं सीकर की शेखावटी विश्वविद्यालय (Shekhawati University) में SFI का अध्यक्ष तो अलवर के मत्स्य विवि और कोटा विवि में निर्दलीय को जीत मिली है। लेकिन बाकी के लिए अभी मतगणना जारी है। प्रत्याशियों के साथ मतदाताओं के मन में भी नतीजों को लेकर उत्साह और बेचैनी है। हम आपको यहां अब तक आए परिणामों की जानकारी दे रहे हैं।

अजमेर

अजमेर (Ajmer) के राजकीय कन्या महाविद्यालय का नतीजा आ गया  है। यहां NSUI को जीत मिली है। अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार अंजली मीणा विजयी हुई हैं। साथ ही उपाध्यक्ष सलाक्षी भाट ने सफलता दर्ज की है। इसके अलावा ABVP से महासचिव पद के लिए सीमा मेघवंशी को जीत मिली है। साथ ही संयुक्त सचिव के पद पर ABVP की ही विशाखा जीत गई है।

शेखावटी विश्वविद्यालय में  SFI का क्लीन स्वीप

सीकर के शेखावटी विशिवविद्यालय में SFI ने क्लीन स्वीप किया है। यानी प्रत्येक पर SFI  का उम्मीदवार जीता है। अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार विजेंद्र कुमार ढाका ने जीत दर्ज की है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर जय कुमार, महासचिव पद पर रेहान, संय़ुक्त सचिव के पद पर ओमप्रकाश डूडी ने जीत हासिल की है।

यह भी पढें- वोट के लिए प्रत्याशियों-समर्थकों ने आजमाया हर एक फॉर्मूला, पांव पकड़े, मिन्नतें कीं, फरमाइश पर ठुमके भी……

उदयपुर

उदयपुर (Udaipur) की सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान औऱ मानविकी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह राठौर जीते। उपाध्यक्ष पद पर रोहित राजपुरोहित, औऱ महासचिव पद पर संयुक्त सचिव पद पर राजरानी जोशी ने जीत दर्ज की है।

नागौर

मंगलाना के राजकीय महाविद्यालय से NSUI का पूरा पैनल जीत गया है। अध्यक्ष पद पर विनोद चौहान, उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र डारा, महासचिव पद पर संजय बंजारा, संयुक्त सचिव पद पर तरुणा माली ने जीत दर्ज की है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *