‘जो व्यक्ति पार्टी से खुद को बड़ा समझे वो पार्टी छोड़कर चला जाए’, बगावती सुर अलापने वालों को कांग्रेस का सख्त संदेश

भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान प्रभारी विभाकर शास्त्री ने इशारों ही इशारों में पार्टी में बगावती सुर अलापने वाले लोगों के लिए एक सख्तसंदेश दिया…

ezgif 3 3a04511190 | Sach Bedhadak

भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान प्रभारी विभाकर शास्त्री ने इशारों ही इशारों में पार्टी में बगावती सुर अलापने वाले लोगों के लिए एक सख्तसंदेश दिया है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जो व्यक्ति पार्टी से बड़ा खुद को समझ रहा है वो पार्टी छोड़कर चला जाए या पार्टी लाइन में आ जाए। दरअसल उनसे सवाल किया गया था कि भारत जोड़ो यात्रा देश की राजधानी दिल्ली से होकर क्यों नहीं जा रही है क्या इसे इग्नोर किया जा रहा है। इसके जवाब में विभाकर ने यह जवाब दिया।

साढ़े 5 हजार लोग कर रहे हैं पूरी यात्रा

विभाकर ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोग शामिल होंगे। वहीं आप इस यात्रा की सफलता और लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं। कि पहले सिर्फ 700 लोग ही पूरी यात्रा में शामिल होने के तैयार थे लेकिन आप यकीन नहीं करेंगे कि अब करीब साढ़े 5 हजार से ज्यादा इसमें पूरी यात्रा कवर करने के लिए चल रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस में कहा गया कि मध्य प्रदेश से जो कोटा, लालसोट होते हुए सिंकदरा होते हुए मेगा हाईवे होते हुए यात्रा अलवर जाएगी। अलवर में कहां इसका विश्राम स्थल होगा इसके लिए आगे चर्चा की जाएगी।

सीएम गहलोत के साथ चलेंगे पायलट

सचिन पायलट को लेकर शास्त्री ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा समेत हर कोई यात्रा में चलेगा। वहीं डोटासरा ने कहा कि पार्टी का हर छोटा-बडा़ कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल होगा। सचिन पायलट भी सीएम अशोक गहलोत के साथ इस यात्रा में भागीदारी निभाएंगे। गौतम अडानी के निवेश को लेकर विभाकर ने कहा कि 8 साल पहले अडानी को यहां कौन जानता था कोई नहीं, अब अडानी को हर कोई जानता है सभी की जुबान पर उनका ही नाम है।वो तो अंबानी से भी बड़े हैं, इस बारे में चर्चा होनी चाहिए कि न कि निवेश करने या न करने की।

कांग्रेस सेवादल के महासचिव की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मौत

विभाकर ने कहा कि सबसे ज्यादा राहुल गांधी इस यात्रा को लेकर राजस्थान में दिन बिता रहे हैं। इससे अच्छी बात और क्या है। अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान में गुड गवर्नेंस है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में बेहद सफल होने वाली है। भारत जोडो़ यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता के निधन के बारे में विभाकर ने बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडेय का आज यात्रा के दौरान ही निधन हो गया। उन्होंने कहा कि वे झंडा चल रहे थे अचानक ही वे गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। विभाकर शास्त्री सहित सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *