पूनिया ने राहुल गांधी से कहा- गलबहियां कर ली, मेरे सवालों का जवाब तो दे जाते..

जब से भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आई थी तब से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया राहुल गांधी से रोज एक सवाल पूछ रहे थे।…

पूनिया ने राहुल गांधी से कहा- गलबहियां कर ली, मेरे सवालों का जवाब तो दे जाते..

जब से भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आई थी तब से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया राहुल गांधी से रोज एक सवाल पूछ रहे थे। लेकिन राहुल गांधी ने उनके एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया और अब वे यात्रा के साथ हरियाणा चले गए हैं। इस पर आज सतीश पूनिया ने आज राहुल गांधी से इन सवालों के जवाब देने पर सवाल उठाया है।

जाते-जाते गले मिले लेकिन सवालों का जवाब नहीं दिया

पूनिया ने कहा कि राजस्थान में राहुल गांधी की राजनीतिक पर्यटन यात्रा समाप्त हो गई। वे यहां आए और हरियाणा में चले गए लेकिन वे मेरे 17 सवालों का जवाब नहीं देकर गए। पूनिया ने कहा कि आपने देखा होगा कि जाते-जाते कुछ लोग गले मिले लेकिन 17 सवालों का जवाब नहीं आया। मैंने महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बुनियादी विकास, आदिवासियों से जुड़े 17 सवाल पूछे थे। लेकिन उन्होंने एक का भी जवाब नहीं दिया।

राजस्थान मेंं स्थिर सरकार तो दे जाएं राहुल गांधी

पूनिया ने कहा कि कल की गलबहियां के बाद क्या वे राजस्थान की जनता को ये भरोसा दे पाएंगे कि प्रदेश में चार साल से कांग्रेस के अंतर्कलह और अंतर्विरोध के बाद जिस तरीके का कुशासन जंगलराज और भ्रष्टाचार है। उनके आपस के झगड़े से जन्मा किस्सा कुर्सी का ने राजस्थान की जनता को हैरान किया।

पूनिया ने कहा कि क्या अब वे सुनिश्चित करेंगे कि उन विधायकों के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इस तरह की राजनीतिक स्थिरता दोबारा नहीं होगी या पिछले 4 सालों में जो भुगतना पड़ा। उस पाप का प्रायश्चित कैसे होगा, राहुल गांधी के राजनीतिक व्यक्ति है कांग्रेस के बड़े नेता है तो राजस्थान की छोटी जनता को ये भरोसा दे जाएं कि वे राजस्थान में वे स्थिर सरकार दे पाएंगे या नहीं।  

यह भी पढ़ें- स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, थाईलैंड की 4 लड़कियां संदिग्ध हालत में मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *