सरदारशहर उपचुनाव : भाजपा, कांग्रेस, RLP समेत 12 उम्मीदवारों ने 14 नामांकन पत्र किए दाखिल

जयपुर। सरदारशहर विधानसभ उपचुनाव का आज आखिरी दिन था। आज कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल शर्मा और RLP के प्रत्याशी लालचंद मुंड ने अपना नामांकन दाखिल…

ezgif 5 54489f915a | Sach Bedhadak

जयपुर। सरदारशहर विधानसभ उपचुनाव का आज आखिरी दिन था। आज कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल शर्मा और RLP के प्रत्याशी लालचंद मुंड ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा ने तो 16 नवंबर को अपना नामांकन पत्र भरा था। इसके अलावा 9 लोगों ने इस चुनाव के लिए नामाकंन पत्र भरा है। आज नामांकन के आखिरी दिन तक कुल 12 उम्मीदवारों ने 14 नामांकन पत्र दाखिल किए। 

अब इन नामाकंन की जांच कल 18 नवंबर को सुबह 11 बजे की जााएगी।  भारत निर्वाचन आयोग के नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में यह काम होगा। बता दें कि 21 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद ही तस्वीर साफ होगी कि चुनावी मैदान में कितने उम्मीदवार बाकी रह गए हैं। 

आज हुए 9 नामांकन

जानकारी के मुताबिक आज नामांकन के आखिरी दिन 9 उम्मीदवारों ने नामाकंन पत्र भरा। आज कांग्रेस से दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा ने, इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी के परमाना राम ने, लाल चंद मुंड ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने, निर्दलीय से सुभाष चंद्र, उमेश साहू,प्रेमसिंह, राजेंद्र कुमार भांभू, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित और विजयपाल सिंह ने पर्चा दाखिल किया है।  

इससे पहले भाजपा के अशोक पिंचा, विजय पाल सिंह ने निर्दलीय, सांवरमल प्रजापत ने निर्दलीय, सांवरमल मेघवाल ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। बता दें कि निर्दलीय विजयपाल और भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार ने दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *