Bharat Jodo Yatra : भारत-चीन विवाद पर बोले सचिन पायलट, केंद्र सरकार कर रही है राजनीति

Bharat Jodo Yatra : आज भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर के बामनवास में निकाली जा रही है। आज शाम को यह यात्रा दौसा जिले में…

image 2022 12 14T104031.977 | Sach Bedhadak

Bharat Jodo Yatra : आज भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर के बामनवास में निकाली जा रही है। आज शाम को यह यात्रा दौसा जिले में प्रवेश में करेगी। सुबह 6 बजे यह यात्रा भाड़ोति से शुरू हुई। यहां सचिन पायलट ने मीडिया से बात की। जिसमें उन्होंने भारत और चीन के ताजा हालातों पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस विवाद को लेकर जो कदम तत्काल उठाने चाहिए उसे छोड़कर केंद्र सिर्फ इस पर राजनीति कर रही है।

सरकार कर रही है राजनीति

सचिन पायलट ने कहा कि जब यह घटना घटी। उसके 5 दिन बाद सरकार का स्टेटमेंट आया है। लेकिन उसमें कुछ भी नया नहीं है। केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर विपक्ष को विश्वास में लेकर चर्चा करें। भारत-चीन विवाद का यह मामला नया नहीं है। इस मामले पर पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। लेकिन वह पारदर्शिता के साथ कदम उठाए, लेकिन वह तो राजनीति के अलावा कुछ नहीं कर रही है। इसलिए बिना पारदर्शिता लाए हम कैसे आगे बढ़ेंगे। सच्चाई के साथ केंद्र सरकार को विपक्ष के साथ चर्चा करनी चाहिए। अगर सीमा पर चीन अतिक्रमण करना चाहता है। उसका मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।

ERCP पर अपने कमिटमेंट से पीछे हट रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी

ERCP प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि केंद्र सरकार अब इधर-उधर की बात करके भ्रम पैदा कर रही है। इस पूरे मामले में राजनीति कर रही है, जो ठीक नहीं है। उन्होंने समय रहते इस मामले में कुछ नहीं किया। जबकि प्रधानमंत्री मोदी दो बार राजस्थान आकर कमिटमेंट कर चुके हैं। उन्होंने जो कहा, उस पर कायम रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अपार जन समूह उमड़ रहा है। राहुल गांधी ने यात्रा के माध्यम से जो मुद्दे उठाए है उनको देशवासी, प्रदेशवासी स्वीकार कर रहें है।

यात्रा में पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने मिलाई कदमताल

बता दें कि आज इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ आरबीआई के पूर्व गवर्नर एन रघुराम राजन भी कदम ताल करते नजर आए। रघुराम राजन ब्रेक तक लगातार राहुल गांधी के साथ चले। इस दौरान दोनों के बीच लंबी चर्चा हुई। रघुराम राजन के देश के आर्थिक मुद्दों पर राहुल गांधी से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *