धौलपुर : ग्वालियर की महिला से 3 लोगों ने किया गैंगरेप, 2 आरोपी हैं पार्षद

धौलपुर : शहर के निहालगंज थाना इलाके में 30 साल की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने यह आरोप…

ezgif 5 a36f78140b | Sach Bedhadak

धौलपुर : शहर के निहालगंज थाना इलाके में 30 साल की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने यह आरोप नगर परिषद धौलपुर के 2 वर्तमान पार्षदों और एक पूर्व पार्षद पर लगाया है। महिला ने नामजद आरोपियों के खिलाफ महिला थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

2 आरोपी पार्षद और एक पूर्व पार्षद

महिला थाना प्रभारी मंजू फौजदार ने बताया कि पीड़िता ने जिन 3 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उनमें से 2 आरोपी पार्षद हैं और एक पूर्व पार्षद है। वहीं पीड़िता ग्वालियर की रहने वाली है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया है कि उसके और आरोपियों के बीच पैसों को लेकर कोई लेनदेन हुआ था। आरोपियों ने महिला को चेक देने के बहाने ग्वालियर से धौलपुर बुलाया था। जिसके लिए महिला ट्रेन से ग्वालियर से धौलपुर आई।

पैसों के लेनदेन का था मामला

महिला के धौलपुर आने के बाद आरोपी उसे कोर्ट परिसर के पास ले गए थे। वहां एक सूनसान इलाके को देखकर तीनों आरोपी उसे बहाने से वहां ले गए और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी फौजदार ने बताया सोमवार देर रात को महिला ने नामजद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामले की जांच सीओ सिटी सुरेश सांखला कर रहे हैं। सीओ सिटी ने बताया कि पीड़ित महिला का मेडिकल करा दिया गया है और बयान दर्ज कर लिए हैं, आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *