RTDC अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ और मंत्री रामलाल जाट ने झालावाड़ में भारत जोड़ो यात्रा के लिए देखे इंतजाम 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 6 दिसंबर को राजस्थान में झालावाड़ से प्रवेश करेगी। इस यात्रा की तैयारियों को लेकर आज RTDC…

ezgif 2 c05256c4b3 | Sach Bedhadak

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 6 दिसंबर को राजस्थान में झालावाड़ से प्रवेश करेगी। इस यात्रा की तैयारियों को लेकर आज RTDC अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, राजस्व मंत्री रामलाल जाट झालावाड़ पहुंचे। जहां उनका कांग्रेसी नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 

प्रभारी मंत्री प्रमोद भाया के साथ की चर्चा

इन दोनों नेताओं ने झालावाड़ के सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के लिए बैठक की और राजस्थान में झालावाड़ जिले से प्रवेश को लेकर विचार विमर्श किया। इसके बाद दोनों नेता प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया के साथ सीमावर्ती मध्य प्रदेश की बॉर्डर पर पटपड़ा इलाके की ओर रवाना हुए। जहां से भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के झालावाड़ जिले में प्रवेश करेगी। 

यात्रा को लेकर उत्साहित है कांग्रेस

झालावाड़ में भारत जोड़ो यात्रा को लेकरपर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने भी कहा कि राहुल गांधी झालावाड़ से भारत जोड़ो यात्रा को निकालेंगे। इसकी तैयारी के लिए पूरा जायजा ले रहे हैं कि कहां कौन सी व्यवस्था होगी। भारत जोड़ो यात्रा के लिए हम सभी बेहद उत्साहित हैं। इसका पूरे जोर शोर से स्वागत किया जाएगा।  राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है और अपना पूरा पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। अगली बार 2023 के चुनाव में कांग्रेस ही जीत कर आएगी। 

यात्रा का निर्धारित रूट पर देखे गए इंतजाम

वहीं राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अगले माह मध्य प्रदेश से होती हुई राजस्थान की सीमा में झालावाड़ जिले से प्रवेश करेगी। ऐसे में झालावाड़ जिले में भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत हो और उसका पूरा रूट अच्छे से निर्धारित हो जाए। इसके लिए वे तैयारियों की समीक्षा के लिए झालावाड़ आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के साथ में राजस्व विभाग के मामलों की भी समीक्षा करेंगे।

6 दिसंबर से 23 दिसंबर तक राजस्थान में निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा

6 दिसंबर से 23 दिसंबर तक यह यात्रा राजस्थान में निकाली जाएगी। पहले इस यात्रा के 7 तारीख को राजस्थान आने की चर्चा थी।तेलंगाना से निकलकर यह यात्रा झालावाड़ के पिड़ावा क्षेत्र से राजस्थान में प्रवेश करेगी। कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, अलवर दौसा होते हुए गुजारी जाएगी। इस दौरान राहुल गांधी लगभग 20 दिनों तक राजस्थान में रहेंगे।

 जानकारी के मुताबिक पूरे राजस्थान में राहुल गांधी कुल 500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। हालांकि यह राहुल गांधी की पहले से ही चल रही एक पदयात्रा है लेकिन इसे राजस्थान में सत्ता का शक्ति प्रदर्शन कहें तो गलत नहीं होगा। राजस्थान से निकल कर यह यात्रा हरियाणा के अंबाला में प्रवेश करेंगी। जिसके बाद यह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से होते हुए दिल्ली और फिर पंजाब के पठानकोट होते हुए कश्मीर में प्रवेश करेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *