राजेंद्र राठौड़ ने कहा- प्रदेश के इतिहास में सबसे निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का आ गया है समय

सीकर। राजस्थान विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ आज सीकर पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश…

राजेंद्र राठौड़ ने कहा- प्रदेश के इतिहास में सबसे निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का आ गया है समय

सीकर। राजस्थान विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ आज सीकर पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज भी साथ रहे। राठौड़ ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान के इतिहास में अब तक की सबसे निकम्मी सरकार है, इसे  उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। सभी को कार्यक्रम में जुट जाना चाहिए। दरअसल राठौड़ आज भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 

17 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी किसान रैली का आगाज

राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ 17 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी किसान रैली के रूप में लक्ष्मणगढ़ विधानसभा से आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा। वहीं पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि किसान विरोधी सरकार को शेखावाटी की धरती से जन आंदोलन करके अंत करेंगे। दूसरी तरफ प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने विधानसभावार संख्यात्मक आंकड़े जुटाे और पूरे जिले से 40,000 संख्या लाने का लक्ष्य दिया।

4 साल में किसानों के साथ सिर्फ धोखा

राजेंद्र राठौड़ ने बाजरे के समर्थन मूल्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारे पड़ोसी राज्य हरियाणा में बाजरा दुगुनी समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। जबकि राजस्थान में बाजरे की खरीद नहीं करके सरकार गलत तरीके से किसानों का आर्थिक उत्पीड़न कर रही है। 4 साल में कांग्रेस सरकार ने सिर्फ किसानों के साथ धोखा ही किया है। 

बता दें कि कार्यक्रम को पूर्व विधायक गोर्धन वर्मा, रतन जलधारी, सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गोविंद राम बिजारणिया, बनवारी लाल यादव, फूलसिंह बाजिया, दौलतराम गोयल, राजेश रोलन समेत की नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- बारां में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर विद्यार्थियों में आक्रोश, टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *