यूक्रेन से लौटे राजस्थानी छात्रों के हवाई किराए का होगा पुनर्भरण 

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण यूक्रेन से भारत लौटे राजस्थानी विद्यार्थियों को हवाई किराए का पुनर्भरण करने की सहमति प्रदान की…

ezgif 4 523bb09d2c | Sach Bedhadak

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण यूक्रेन से भारत लौटे राजस्थानी विद्यार्थियों को हवाई किराए का पुनर्भरण करने की सहमति प्रदान की है। गहलोत की इस स्वीकृति के बाद 1 फरवरी से 14 फरवरी तक स्वयं के खर्चे पर यूक्रेन से भारत लौटने वाले राजस्थान के विद्यार्थियों के हवाई किराए की राशि का पुनर्भरण किया जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग द्वारा 50 लाख रूपए की सहमति पूर्व में ही प्रदान कर दी गई थी। इस राशि का पुनर्भरण मुख्य आवासीय आयुक्त, बीकानेर हाउस, नई दिल्ली के माध्यम से किया जाएगा।

बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के खतरे को भांपते हुए अनेक विद्यार्थी भारत सरकार की एडवाइजरी जारी होने की दिनांक से पूर्व ही भारत लौट आए थे। इस स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने भारत सरकार की एडवाइजरी दिनांक 15 फरवरी जारी होने से पहले लौटे छात्रों को भी हवाई किराया पुनर्भरण की सूची में शामिल करने का निर्णय लिया है।

केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के प्रयासों से भारतीय छात्रों की वतन वापसी के बेहतरीन प्रयास किए गए। रूस -यूक्रेन युद्ध में भारतीय छात्रों पर भी हमले हुए थे। लेकिन केंद्र सरकार के प्रतिनिधी पहुंचने के बाद स्थिति काफी सुधरी और भारतीयों की वापसी भी शुरू हो गई। सरकार उन्हें घर लौटाने तक की पूरी व्यवस्था कर रही है। राजस्थान के लगभग 2650 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए थे। जिनमें से आधे से ज्यादा छात्रों की वापसी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *