Rajasthan : प्रदेश को जल्द मिलेंगी दो बड़ी सौगातें, फिर से पटरी पर दौड़ेगी ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ तो पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

Rajasthan : पर्यटकों की शाही सवारी कही जाने वाली पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन जल्द पटरियों पर दौड़ेगी। रॉयल फीलिंग देने वाली इस ट्रेन के दोबारा…

pushkar 2 | Sach Bedhadak

Rajasthan : पर्यटकों की शाही सवारी कही जाने वाली पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन जल्द पटरियों पर दौड़ेगी। रॉयल फीलिंग देने वाली इस ट्रेन के दोबारा शुरु होने का इंतजार हर पर्यटक करता था। अब इसका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। इसके अलावा विश्व के एक मात्र पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर भी अब नए रूप रंग में दिखेगा। राजस्थान पर्यटन विकास निगम ने इसकी तैयारी कर ली है। दरअसल आज RTDC अध्यक्ष और राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौर ने इस सिलसिले में आज नई दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय संस्कृति और पुरातत्व विभाग मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान फाउंडेशन के कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

birla 2 | Sach Bedhadak
RTDC अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की

मांगों को लेकर स्पीकर और मंत्रियों को सौंपा मांग पत्र

धर्मेंद्र राठौर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात करते हुए मांग पत्र सौंपा। उन्होंने पुष्कर राज तीर्थ को प्रदेश का पहला धार्मिक, आध्यात्मिक और हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने के लिए टेंपल टाउन घोषित करने की मांग की।

पुष्कर क्षेत्र में इन विकास कार्यों की मांग

1- पुष्कर प्रवेश की सभी दिशाओं में सप्तऋषियों के नाम पर 7 द्वार के निर्माण की मांग
2- आध्यात्मिक विकास केंद्र के निर्माण की मांग
3- सृष्टि की रचना से अब तक के विकास को दर्शाता हुआ एक म्युजियम
4- पुष्कर सरोवर में पर्याप्त और शुद्ध जल की हर समय उपलब्धता
क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण
5- छोटे जलाशयों के निर्माण की मांग
6- किसानों के लिए सैंपल कृषि फार्म विकसित करने की मांग
7- श्री ब्रह्मा मंदिर में वेद मंदिर की स्थापना
8- ऋषिकेश और हरिद्वार की तर्ज पर गंगा आरती की शुरुआत की मांग
9- पुष्कर के पौराणिक इतिहास को दर्शाता हुआ सप्त ऋषि घाट पर लाइट एंड शो की शुरुआत

arjun 2 | Sach Bedhadak
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को मांग पत्र सौंपते RTDC अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर

मंदिर का बदलेगा कायाकल्प

इसके अलावा ब्रह्मा मंदिर परिसर में प्लास्टर एवं रिपेयरिंग का कार्य करने ,मंदिर परिसर में स्थित संरचना का छत एवं दीवारों का प्लास्टर कार्य करने, मुख्य गर्भ ग्रह के दाई और जर्जर हो चुके निर्माण को सुरक्षा की दृष्टि से हटवाने, अंबे माता मंदिर परिसर में दरार युक्त दीवारों को मरम्मत करवाने ,वृद्ध एवं दिव्यांग दर्शनार्थियों हेतु गोशाला गेट से अंबे माता मंदिर की ओर रैम्प का निर्माण एवं एस्केलेटर का निर्माण करवाने, धूप एवं बरसात की स्थिति में दर्शनार्थियों के सुविधा मंदिर के सामने सीढीयों पर फाइबर शीट लगवाने की मांग की है।

मंदिर से लेकर गौशालाओं तक होगा कार्य

मंदिर परिसर में स्थित शौचालय एवं गंदे पानी की निकासी हेतु सीवरेज से जोड़ने का कार्य, गौशाला की उत्तम व्यवस्था हेतु खैलियों एवं दीवारों की मरम्मत का कार्य, मंदिर के सामने एवं गौशाला की ओर 14 कमरे एवं चारा गोदाम की दीवारों की मरम्मत का कार्य, मंदिर के सामने लॉकर रूम की छत पर एवं दीवारों की मरम्मत का कार्य ,लॉकर रूम में दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु लेटबाथ का निर्माण, एंट्री प्लाजा के मुख्य द्वार की ओर स्थित दीवार की ऊंचाई कम होने से सुरक्षा के मद्देनजर कांटेदार तार फेंसिंग लगाने, एंट्री प्लाजा को आम जनता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु खोला जाना जाकर गार्डन से मंदिर का निर्माण कार्य किए जाएंगे।
इस पर धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखाते हुए पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के जीर्णोद्धार की कार्रवाई कर निर्माण कार्य के टेंडर आमंत्रित किए हैं। जिस पर निगम अध्यक्ष राठौड़ ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल का आभार व्यक्त किया।

पैलेस ऑन व्हील्स पर यह हुई चर्चा

RTDC अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते हुए उन्हें अनुरोध पत्र सौंपा। धर्मेंद्र राठौर ने वैष्णव से ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ ट्रेन को 2021 के पहले की व्यवस्था के अनुसार दोबारा पटरी पर लाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि 2021 में केंद्र सरकार की भारत गौरव ट्रेन पॉलिसी में राजस्व विभाजन की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया था। इसमें राईट टू यूज और फिक्स्ड हॉलेज चार्जेस, प्रति किलोमीटर वेरिएबल हॉलेज चार्जेस प्रभारित किए गए थे। उसी दौर में कोरोना के कारण पर्यटकों का आना-जाना भी बेहद कम हो गया था। जिससे प्रदेश के खाते में राजस्व की आवक बेहद कम हो गई थी। इसलिए इस ट्रेन के संचालन की लागत वहन नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब कोरोना के नियमों में ढील के चलते पर्यटकों की आवक शुरू हो गई है। इसलिए पैलेस ऑन व्हील्स को 2021 के पहले की व्यवस्था के अनुसार चलवाने पर विचार करें।

rail 2 | Sach Bedhadak
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते RTDC अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर

1982 से पटरी पर दौड़ रही है ‘पैलेस ऑन व्हील्स’

गौरतलब है कि 2021 के बाद ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ का राजस्व विभाजन 56 औऱ 44 के अनुपात में रखा गया था। यह अनुबंध 31 मई 2018 को निष्पादित हुआ था औऱ 30 मई 2021 को समाप्त हो गया था। बता दें कि ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ साल 1982 से भारतीय रेलवे और राजस्थान पर्यटन विकास निगम की भागीदारी से संचालित होती रही है। इससे राजस्थान को तो भारी राजस्व प्राप्त होता ही है बल्कि दिल्ली से यूपी तक के राज्यों का प्रयटन उद्योग भी लाभान्वित होता है। पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन नई दिल्ली से चलकर यूपी होते हुए राजस्थान के प्रमुख शहरों के पर्यटन स्थलों तक संचालित होती है।


निगम अध्यक्ष राठौड़ की इन मांगो पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जल्द उच्च स्तरीय कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *