महंगाई पर राहुल के निशाने पर केंद्र, कहा- देश में लोकतंत्र की हो रही हत्या

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ( Congress ) ने केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। आज कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्य़ा में दिल्ली पहुंचे…

rahul 4 | Sach Bedhadak

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ( Congress ) ने केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। आज कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्य़ा में दिल्ली पहुंचे हैं। इस प्रदर्शन की कमान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) के हाथ में हैं। वहीं आज राजस्थान के मुख्यमंत्री औऱ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) के साथ राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। यहां उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब देते हुए महंगाई पर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

केंद्र ने उड़ाई संविधान की धज्जियां – गहलोत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस देश की जनता के साथ खड़ी है उनके मुद्दों को हमेशा की तरह उठा रही है। जर्मनी में जो हिटलर ने किया वही आज देश में हो रहा है। वहां सारी संस्थाएं हिटलर के कब्जे में थी। यहां भाजपा के कब्जे में हैं। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि पं नेहरू ने 1939 में तिरंगा फहराया था। यह तिरंगा हिंदुस्तान की एकता का प्रतीक है। कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है। उसे ही आज देशभक्ति सिखाई जा रही है। आज देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। केंद्र देश के नागरिकों को धर्म के चश्में से देख रहा है। देश के लोग सिर्फ हिंदुस्तानी हैं वे ना हिंदु हैं, न मुसलमान हैं, केंद्र इन्हें बांटने का काम क्यों कर रहा है?

कांग्रेस किसी से नहीं डरने वाली – राहुल गांधी

AICC में प्रेस कांफ्रेस करते हुए राहुल गांधी( Rahul Gandhi Press Confrence ) ने कहा कि देश के संस्थानों पर केंद्र का कब्जा हो चुका है। अब हिंदुस्तान का कोई भी संस्थान स्वतंत्र नहीं है। वो आज की तारीख में RSS  के नियंत्रण में आ चुका है। सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर ही बदल चुका है। तमाम संस्थाओं को डराया-धमकाया जा रहा है। लेकिन इन्हें बचाने के लिए विपक्ष लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी भारत में हैं। महंगाई चरम पर है। लेकिन वित्त मंत्री ( Nirmala Sitharaman ) को पता ही नहीं है कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। केंद्र ने रोजगार के लिए स्टार्ट अप इंडिया ( Startup India ) शुरू किया था। जिसका आज कुछ पता ही नहीं है। कोरोना के वक्त देश में बहुत बड़े स्तर पर बेरोजगारी आई। लोगों की नौकरियां छिन गई, छोटे व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया। लोग गरीबी रेखा के नीचे तक आ गए थे। UN तक ने कह दिया था कि करीब 5 मिलियन लोग कोरोना के दौर में मारे गए हैं। लेकिन भारत सरकार ये मानने तक तैयार नहीं है।

गुजरात दंगों के वक्त शवों के ढेर लगे हुए थे, लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें भी नहीं माना था। लेकिन कांग्रेस इन सब मुद्दों को नहीं छोड़ेगी। कांग्रेस को किसी चीज का डर नहीं है। किस चीज का डर, जब वो सच्चाई के साथ खड़ी है। खुद से ED की पूछताछ को लेकर राहुल ( Rahul Gandhi ) ने कहा कि जितना मैं सच बोलूंगा मेरे ऊपर उतने ही आक्रमण होंगे, लेकिन फिर भी मैं सच का साथ नहीं छोड़ूंगा। केंद्र सरकार 24 घंटे झूठ बोलती है। हमेशा झूठ बोलती है। जितना मैं जनता के मुद्दों को उठाऊंगा, उतना मेरे ऊपर आक्रमण होगा। लेकिन इन आक्रमणों से मैं डरता नहीं हूं। मैं इनसे सीखता हूंं इनसे मजबूत होता हूं। मुझे अंदर से खुशी है कि मैं अपनी विचार धारा के साथ खड़ा हूं। उस पर ही काम कर रहा हूं। ED अफसरों तक से पूछ लीजिए कि मैंने उन्हें क्या और कैसे जवाब दिए हिंदुस्तान में कोई व्यक्ति गैर राजनीतिक दल का भारत सरकार के खिलाफ कुछ बोलता भी है तो उसके खिलाफ एजेंडा चलने लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *