Rajasthan: दशकों से देख रहे शेखावाटी की राजनीति, विधायक भी रहे रणमल सिंह कल मानाएंगे अपना 100 वां जन्मदिन

रणमल सिंह 19 नवंबर को 100 वर्ष के हो जायेंगे। वह भारत की आजादी से पहले शेखावाटी में जयपुर प्रजामंडल आंदोलन से जुड़कर स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गये।

Rajasthan Police 2023 11 18T210541.661 | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023: रणमल सिंह 19 नवंबर को 100 वर्ष के हो जायेंगे। वह भारत की आजादी से पहले शेखावाटी में जयपुर प्रजामंडल आंदोलन से जुड़कर स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गये। उन्होंने किसानों के हित में शेखावाटी क्षेत्र में जागीरदारों और जमींदारों के खिलाफ शेखावाटी किसान आंदोलन का नेतृत्व किया।

1977 में बने विधायक

रणमल सिंह बाद में लगभग 4 दशकों तक कटराथल गाँव के सरपंच रहे। 15 वर्षों तक वे पंचायत समिति पिपराली के प्रधान रहे और 1977 में सीकर से विधायक बने। रणमल सिंह 1977 में सभी कांग्रेस विधायकों के मुकाबले सबसे अधिक अंतर से जीत हासिल की, जब केवल 41 कांग्रेसी विधायक जीते थे।

सहकार रत्न से किया गया सम्मनित

रणमल सिंह सीकर जिले में सीकर सहकारी बैंक, क्रय विक्रय सोसायटी, भूमि विकास बैंक, कृषि उपज मंडी सहित सभी सहकारी संस्थानों के अध्यक्ष रहे हैं। 2011 में रणमल सिंह को सहकार रत्न से सम्मनित किया गया।

जन्मदिन पर आयोजित होगा कार्यक्रम

रणमल सिंह 19 नवंबर यानि कल अपना 100 वां जन्मदिन मनाएंगे। इस क्रम में क्षेत्र के ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान और कटराथल गांव रणमल सिंह का स्वागत और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। चुनावी माहौल के बीच आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़े संख्या में लोगों के पहुंचेगें।