राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहुंची जयपुर, संविधान पार्क का किया लोकार्पण

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद जयपुर पहुंची हैं। सेना के विशेष विमान से वे स्टेट हैंगर उतरीं। यहां पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र…

image 2023 01 03T115752.823 | Sach Bedhadak

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद जयपुर पहुंची हैं। सेना के विशेष विमान से वे स्टेट हैंगर उतरीं। यहां पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने उनकी अगवानी की। यहां से वे सीधे अमर जवान ज्योति की ओर रवाा हुई। उन्होंने यहां पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे राजभवन पहुंची। जहां उन्होंने संविधान पार्क का लोकार्पण किया।

सीएम गहलोत और राज्यपाल मिश्र ने पार्क की दी जानकारी

द्रौपदी मुर्मू ने गोल्फ कार्ट में बैठकर संविधान पार्क पहुंची। इसके बाद राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम अशोक गहलोत ने संविधान पार्क के हर एक हिस्से से उन्हें रूबरू कराया और हर एक बारे में उन्हें पूरी जानकारी दी। उन्होंने महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक के साथ प्रतिमा का भी अनावरण किया। उन्होंने फ्लैग पोस्ट और मयूर स्तंभ, गांधी प्रतिमा का भी अवलोकन किया।  

राष्ट्रपति शाम को पहुंचेंगी आबूरोड

राजभवन में कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति शाम को सिरोही के आबू रोड पहुंचेंगी, जहां वह ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आध्यात्मिक सशक्तीकरण से स्वर्णिम भारत का उदय विषय पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति वहीं रात्रि विश्राम करेंगी, जबकि अगले दिन बुधवार को उनका पाली जिले में राष्ट्रीय स्काउट जम्बूरी का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *