12 अक्टूबर से पटरियों पर फिर दौड़ेगी पैलेस ऑन व्हील्स, RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने किया निरीक्षण

राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित विश्व प्रसिद्ध शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स 12 अक्टूबर से चलेगी। निगम अध्यक्ष धमेन्द्र राठौड़ ने ढेहर के बालाजी…

12 अक्टूबर से पटरियों पर फिर दौड़ेगी पैलेस ऑन व्हील्स

राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित विश्व प्रसिद्ध शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स 12 अक्टूबर से चलेगी। निगम अध्यक्ष धमेन्द्र राठौड़ ने ढेहर के बालाजी रेलवे स्टेशन स्टेशन पर शाही रेलगाड़ी का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि 12 अक्टूबर से शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स पटरियों पर दौड़ेगी।

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि रेलवे मंत्रालय की नई पॉलिसी भारत गौरव ट्रेन के तहत पैलेस ऑन व्हील्स का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पैलेस ऑन व्हील्स को पटरी पर दौड़ाने के लिए ट्रेन की साज-सज्जा आधुनिकीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। निगम द्वारा शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स का संचालन 1982 से किया जा रहा है और वह अनवरत जारी रहेगा।

विश्व की लग्जरी ट्रेन में है शुमार

पैलेस ऑन व्हील्स रेलगाड़ी का नाम विश्व की सबसे अधिक लग्जरी ट्रेन में शुमार है। विगत दो वर्षों से कोरोना महामारी की वजह से इस ट्रेन का संचालन बंद हो गया था तथा रेलवे व आरटीडीसी के मध्य अनुबंध भी समाप्त हो चुका था। केंद्र एवं राज्य सरकार के स्तर पर इस संदर्भ में लगातार प्रयास किए गए। इसके बाद रेलवे की भारत गौरव ट्रेन पॉलिसी के अंतर्गत पैलेस ऑन व्हील्स के संचालन की राह प्रशस्त हुई। अब शाही रेलगाड़ी का संचालन 12 अक्टूबर से किया जाएगा।

कोरोना के बाद से बंद है रेल

राजस्थान में पर्यटन विभाग की शान मानी जाने वाली पैलेस ऑन व्हील्स कोरोना काल के बाद से बंद है। पहले इस ट्रेन को लेकर रेलवे मंत्रालय फिक्स हिसाब से किराया वसूल करता था। अब दबारा इसका किराया वसूलने के मामले में भी आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ के प्रयासों के बाद इस मोड को बदला गया। वहीं दूसरी तरफ ट्रेन को लेकर रेल मंत्रालय के बकाया किराए में भी पर्यटन विभाग को रियायत मिली है।

यह भी पढ़ें- धरा गया भ्रष्ट अधिकारी, एसीबी ने रिश्वत लेते चीफ इंजीनियर को दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *