गुजरात और हिमाचल में सिर्फ भाजपा, कहीं नहीं हैं कांग्रेस-आप- मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज जयपुर दौरे पर रहे। उन्होंने एयरपोर्ट पर ही मीडिया से बातचीत भी की। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और…

ezgif 4 14975ecbbd | Sach Bedhadak

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज जयपुर दौरे पर रहे। उन्होंने एयरपोर्ट पर ही मीडिया से बातचीत भी की। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस तरह गोवा, मणिपुर, यूपी इस साल भाजपा की सरकार बनी है। उसी तरह गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी।

हिमाचल, गुजरात में आप के दावों की निकलेगी हवा

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन उनके नेता तो जेल के अंदर मसाज का आनंद ले रहे हैं, उन्हें फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिल रही है, अच्छा खाना मिल रहा है। उस पर आम आदमी के मुखिया क्या कहेंगे। आम आदमी पार्टी गुजरात और हिमाचल में बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन यह तो नतीजों में ही पता चलेगा कि इन दावों की कैसी हवा निकलती है। आम आदमी पार्टी ने तो दावे यूपी और उत्तराखंड में भी किए थे, लेकिन वहां पर पार्टी का क्या हाल हुआ। आप सब जानते हैं वहां पर जीतना तो दूर जमानत ही जब्त हो गई थी। 

भ्रष्टाचारी जेल में जी रहे आराम का जीवन

यही हाल पंजाब और दिल्ली में भी है। दिल्ली में भले ही अरविंद केजरीवाल की सरकार है। लेकिन यहां के कई विधायक और मंत्री तो हवालात की हवा ले रहे हैं। उनके स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन तो 6 महीने से जेल में बंद है। भ्रष्टाचार करके जेल में भी कैसे आराम का जीवन जिया जाता है, यह सत्येंद्र जैन से सीखा जा सकता है। अरविंद केजरीवाल मोहल्ला क्लीनिक की बात करते हैं, लेकिन मैं आपको बता दूं मोहल्ला अस्पताल में इंसान तो नहीं जाता, लेकिन बाहर जानवर जरूर खड़े रहते हैं। यहां का शिक्षा मंत्री तक शराब घोटाले का आरोपी हो, उसे गुजरात की जनता कैसे स्वीकार करेगी।

राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ बढ़े अत्याचार

 वहीं राजस्थान को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं। कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। अनुराग ठाकुर ने भरतपुर के धर्मांतरण वाले मामले पर कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और प्रदेश सरकार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि आप सभी को पता है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी ऐसे मामलों में चिंता जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *