मंत्री खाचरियावास ने कहा- भाजपा के कई पार्षद हमारे संपर्क में, अब निगम में बोर्ड तो कांग्रेस का ही बनेगा 

जयपुर नगर निगम ग्रेटर के महापौर चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है। तो वहीं क्रॉस वोटिंग को भांपते हुए पार्टियों में…

मंत्री खाचरियावास ने कहा- भाजपा के कई पार्षद हमारे संपर्क में, अब निगम में बोर्ड तो कांग्रेस का ही बनेगा 

जयपुर नगर निगम ग्रेटर के महापौर चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है। तो वहीं क्रॉस वोटिंग को भांपते हुए पार्टियों में बाड़े बंदी भी शुरू हो गई है। भाजपा ने तो अपने पार्षदों को बस के जरिए चौमूं के होटल भेज दिया है। तो वहीं राजस्थान के खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है कि इस बार ग्रेटर नगर निगम में कांग्रेस का ही बोर्ड बनेगा।

कांग्रेस के संपर्क में भाजपा पार्षद

खाद्य मंत्री ने यह भी दावा किया कि भाजपा के कई पार्षद उनके संपर्क में हैं। भाजपा हमेशा से जोड़-तोड़ में ही यकीन करती है। हमने तो पिछली बार भी कुछ नहीं किया था। फिर भी हमने 1 वोट से उन्हें हरा दिया था। पिछली बार की तरह ही भाजपा के पार्षद टूट कर अब हमारे पास आ रहे हैं। लेकिन भाजपा इसका दोष कांग्रेस पर मढ़ रही है। खाचरियावास ने कहा अब भी भाजपा पार्षद हमारे पास आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।

कांग्रेस में आने पर पार्षदों का होगा स्वागत 

 खाचरियावास ने कहा कि नगर निगम में दलबदल का नियम लागू नहीं है। यह तो लोकसभा और विधानसभा में होता है। इसलिए हम भाजपा के पार्षदों का कांग्रेस में आने पर स्वागत करेंगे। वहीं पार्षदों की बाड़ेबंदी पर खाचरियावास ने कहा कि बीजेपी हमसे घबराई हुई है। हमने तो कोई रणनीति नहीं बनाई। दरअसल बीजेपी को अपने खुद के पार्षदों पर भरोसा नहीं है इसलिए वह दोष कांग्रेस पर डाल रही है। भाजपा को पहले अपने पार्षदों को भरोसे में लेना चाहिए। 

इस बार कांग्रेस का ही बनेगा बोर्ड 

प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि महापौर के चुनाव के लिए कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी। हमारी पार्षदों के साथ बैठकर चल रही है। उन्हीं की इच्छा है कि हमें अपना उम्मीदवार उतारना चाहिए। मैं आपको बताता हूं कि भाजपा के कई पार्षदों को लगता है कि निगम में विकास तभी होगा जब कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। इसलिए वह शहर के विकास में नगर निगम में शामिल होकर अपना योगदान देना चाहते हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि भाजपा के राज में तो यह विकास कभी नहीं हो पाएगा। इसलिए वह कांग्रेस से जुड़ना चाहते हैं। खाचरियावास ने कहा कि अगर बीजेपी पार्षद कांग्रेस में शामिल होते हैं तो निश्चित रूप से निगम का बोर्ड इस बार कांग्रेस का ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *