J&K : तिरंगे में रंगा लालचौक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र ने फहराया तिरंगा

J&K : जम्मू-कश्मीर के जिस लाल चौक पर कभी आतंकी साया मंडराता था। आज वहां सुकून की छांव है। इसकी बानगी हमें इसी से मिलती…

ravindra raina

J&K : जम्मू-कश्मीर के जिस लाल चौक पर कभी आतंकी साया मंडराता था। आज वहां सुकून की छांव है। इसकी बानगी हमें इसी से मिलती है कि अब उस लाल चौक में तिरंगा फहराया जाता है। इसी क्रम में जम्मू कश्मीर के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने यहां तिरंगा फहराया।

screenshot 1145566 6 | Sach Bedhadak

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत तिरंगा रैली

उन्होंने लालचौक पर हजारों की संख्या मे युवा कार्यकर्ताओं के साथ शान से तिरंगा झंडा फहराया और भव्य तिरंगा रैली अयोजित की। यह कार्यक्रम इतना भव्य था कि पूरा लालचौक तिरंगे के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा था। पूरे लालचौक में तिरंगे झंडे ही नजर आ रहे थे।

WhatsApp Image 2022 07 30 at 3.34.20 PM | Sach Bedhadak

ये तस्वीरें देखकर आपको भी यकीन नहीं होगी कि ये उसी लाल चौक का नजारा है, जो कभी आतंकवादियों और पकिस्तान समर्थक अलगाववादियों का गढ़ माना जाता था।

WhatsApp Image 2022 07 30 at 3.34.22 PM | Sach Bedhadak

बता दें कि आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अन्तर्गत कश्मीर के लालचौक मे तिरंगा रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र रैना ने तिरंगा फहराया।

WhatsApp Image 2022 07 30 at 3.34.21 PM | Sach Bedhadak

कौन हैं रवींद्र रैना

जम्मू कश्मीर की नौशेरा सीट से बीजेपी विधायक रविंद्र रैना अक्सर मीडिया के बीच अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके साथ ही कई बार वे टीवी चैनलों की बहस में भी जम्मू कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर मुखर होकर बोलते आए हैं। इसके अलावा उन मुद्दों पर वे अपनी पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं। रविंद्र रैना को मई 2018 में पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *