Jaipur : राजसी ठाठ-बाट से निकाली गई गौरव तिरंगा यात्रा, पूरा शहर हुआ तिरंगामय

Jaipur : कांग्रेस की ओर से चलाई जा रही आजादी की गौरव यात्रा ( Azadi Ki Gourav Yatra ) के तहत जयपुर में विशाल तिरंगा…

jaipur 7 | Sach Bedhadak

Jaipur : कांग्रेस की ओर से चलाई जा रही आजादी की गौरव यात्रा ( Azadi Ki Gourav Yatra ) के तहत जयपुर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजसी ठाठ बाट से निकाली गई इस तिरंगा यात्रा से पूरा शहर तिरंगा मय हो गया। विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा, विद्याधर नगर एवं सांगानेर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों कांग्रेसी तिरंगा लिए देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस तिरंगा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने आमजन को तिरंगे झंडे वितरित किए।

विधानसभा क्षेत्र सांगानेर और विद्याधर नगर में गौरव तिरंगा यात्रा के जयपुर प्रभारी और राजस्थान पर्यटन और विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ( Dharmendra Rathor ) के नेतृत्व में आजादी की गौरव पदयात्रा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें पुष्पेंद्र भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। यात्रा ढेहर के बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुई। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। तो वहीं विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा में आजादी की गौरव यात्रा में तिरंगा पदयात्रा में राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया( Lalchand Kataria ) , राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री एवं जिलाध्यक्ष देहात कांग्रेस कमेटी, जयपुर राजेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

‘इंदिरा और राजीव गांधी ने की देश की अखंडता की रक्षा’

इस दौरान RTDC अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ( Dharmendra Rathor ) ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश और प्रदेश में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना है। हमें संविधान की रक्षा, आपसी भाईचारे व देश की आजादी में दिए गए बलिदानों सहित तमान भावनाओं का आत्मसात करना चाहिए। कांग्रेस के आह्वान पर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने प्राणों का बलिदान देकर देश की अखण्डता की रक्षा की है।

उन्होंने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में राजस्थान शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनकर उभरा है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों से गरीब विद्यार्थियों को निःशुल्क अंग्रेजी शिक्षा दी जा रही है। वहीं चिरंजीवी योजना से आम जनता को मंहगे से मंहगा इलाज निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। नेहरू, गांधी, पटेल व मौलाना आजाद जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के नेतृत्व में देश ने अंग्रेजों से लड़कर स्वतंत्रता हासिल की है। एकजुटता, शान्ति, पारदर्शिता व विकासशीलता से ही देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।

‘नेहरू समेत तीन पीढ़ियां स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ीं’

इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन और विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने प्रदेशवासियों को आपसी प्रेम तथा भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। शांति व भाईचारे के अभाव में विकास ठप हो जाता है। उन्होंने कहा कि देश में सभी जाति, धर्म व अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग एकजुट रहें तथा देश के तिरंगे झण्डे को मान-सम्मान के साथ फहराएं।

वहीं कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कहा कि राष्ट्र आमजन की आस्था का सबसे बड़ा केन्द्र है। स्वतंत्रता सेनानियों के कड़े संघर्ष से देश को अंग्रेजों, राजशाही व जागीरदारों से आजादी मिली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल नेहरू की उनके समेत तीन पीढ़ियां स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी तथा आनंद भवन व स्वराज्य भवन जैसी इमारतें देश को समर्पित कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *