भारत जोड़ो यात्रा की बैठक में सीएम गहलोत ने कहा- जो काम करेगा वही दिखेगा

भारत जोड़ो यात्रा की आज सीएम अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास में बैठक ली। इस बैठक में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भारत जोड़ो यात्रा…

भारत जोड़ो यात्रा की आज सीएम अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास में बैठक ली। इस बैठक में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विभाकर शास्त्री के साथ सभी मंत्री, विधायक, पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने बैठक में मौजूद सभी सदस्यों से कहा कि ये कहने नहीं काम करने का समय है। राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा को सभी को मिलकर ऐतिहासिक बनाना है।

सीएम अशोक गहलोत ने सभी से कहा कि यह यात्रा जहां-जहां से गुजरेगी, उस विधानसभा क्षेत्र के नेता को इस यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि यही समय है अपने आपको साबित करने का। इस यात्रा को सफल बनाने में जो काम करेगा वही दिखेगा।

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी। यह यात्रा मध्य प्रदेश से झालावाड़ के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करेगी। राजस्थान में यह यात्रा 5 जिलों से होकर गुजरेगी। इसमें कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *