दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे हनुमान बेनीवाल, दूसरी सीट की अभी घोषणा नहीं 

हनुमान बेनीवाल आज बीकानेर दौरे पर रहे। उन्होंने यहां पर जनसुनवाई की और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बेनीवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों…

दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे हनुमान बेनीवाल, दूसरी सीट की अभी घोषणा नहीं 

हनुमान बेनीवाल आज बीकानेर दौरे पर रहे। उन्होंने यहां पर जनसुनवाई की और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बेनीवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से मिलने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में पहुंचकर प्रेस कांफ्रेंस की। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों का भी दौरा किया। जिसमें उन्होंने वर्तमान में राजस्थान के सियासी हालातों से लेकर बेरोजगारों के दांडी मांर्च तक की सभी मुद्दों पर अपनी बात रखी। 

ओबीसी आरक्षण विसंगति के भाजपा-कांग्रेस दोनों जिम्मेदार 

बेनीवाल ने कांग्रेस और भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि ओबीसी आरक्षण में विसंगतियों के जिम्मेदार भाजपा और कांग्रेस दोनों हैं। बेनीवाल ने कहा कि भाजपा के राज मेें इस विसंगति को जन्म दिया गया और कांग्रेस सरकार में तो इस पर मुहर लगा दी गई। इस दौरान बेनीवाल ने पूर्व मंत्री हरीश चौधरी के आंदोलन पर भी कई सवाल दागे। 

हनुमान बेनीवाल ने हरीश चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने जाट आरक्षण का विरोध किया वही लोग आज ओबीसी आरक्षण की विसंगतियों को लेकर बातें कर रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि मौजूदा सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक धरने पर बैठ रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ये सब तकुछ नहीं है बस मीडिया में किस तरह सुर्खियों में बने रहना है इसके तरीके हैं। अगर असल में वे इस मुद्दे का समादान चाहते तो सड़कों पर नहीं विधानसभा में सबके सामनेेेेेेे चर्चा करते। 

दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे बेनीवाल

लेकिन यह काम उन्होंने नहीं बल्कि RLP के विधायकों ने किया। बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी से वे मिलें, उन्होंने दो दिनों में इसके समाधान की बात कही है लेकिन आप देखिए अभी तक कोई समाधान हमें नहीं मिला।  

बेनीवाल ने कहा कि चुनाव में उनके विधायक ज्यादा से ज्यादा संख्या में जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे। कांग्रेस को तीसरे नंबर पर रहेगी। बेनीवाल ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में वे दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे।  खींवसर तो उनकी परंपरागत सीट है ही लेकिन दूसरी सीट की अभी घोषणा नहीं की गई है। इसका जल्द ऐलान किया जाएगा। 

अग्निपथ के विरोध में जल्द ही चूरू में बड़ी रैली 

अग्निपथ के विरोध मे उन्होंने कहा कि RLP शुरू से ही इस योजना के विरोध में है और लगातार इसका विरोध भी कर रहे हैं। बेनीवाल ने कहा कि अग्निपथ केे विरोध में चूरू में एक बड़ी रैली निकाली जाएगी। इसमें 5 लाख से ज्यादा शामिल होंगे। 

बेनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीकानेर में वसुंधरा राजे को कोई बुला नहीं रहा है। तो अब वे यहां लोगों के घरों में शोक जताने के बहाने से आ रही हैं। हमारे यहां तो 12 दिन तक शोक मनाते हैं लेकिन जिन लोगों को दुनिया से गए दो साल हो गए हैं, उन लोगों के घरों में भी वसुंधरा राजे शोक मनाने चली जाती हैं। 

यह भी पढ़ें- नागौर में आपसी रंजिश में वृद्ध दंपती पर हमला, पति को बचाने के लिए पत्नी ने लगाई जान की बाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *