Rajasthan Politics : ‘भाजपा में 1 दर्जन दूल्हे तो एक लुटेरी दुल्हन भी’- हनुमान बेनीवाल का भाजपा-कांग्रेस पर निशाना

Rajasthan Politics : प्रदेश में छाए सियासी संकट पर हनुमान बेनीवाल ने बयान दिया है, उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों…

हनुमान बेनीवाल का भाजपा-कांग्रेस पर निशाना

Rajasthan Politics : प्रदेश में छाए सियासी संकट पर हनुमान बेनीवाल ने बयान दिया है, उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों से ही त्रस्त हो चुकी है। अब जनता परिवर्तन देखना चाहती है। प्रदेश में इस समय जो हालात हैं वो यह बताता है कि इन दलों को सिर्फ सत्ता ही प्यारी है। प्रदेश में कानून व्यव्स्था बद से बदतर होती जा रही है। एक तरफ अशोक गहलोत सत्ता में बने रहना चाहते हैं तो दूसरी तरफ सचिन पायलट सीएम बनना चाहते हैं।

‘सचिन पायलट को अलग पार्टी बनाने की दी नसीहत’

RLP प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल इस समय बीकानेर के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां के कतरियासर में जसनाथ जी महाराज के जागरण में भाग लिया था। बेनीवाल ने तो सचिन पायलट को अलग पार्टी बनाने की भी नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कांग्रेस में को एक आलाकमान नहीं है। अगले चुनाव में मुख्य मुकाबला सिर्फ भाजपा औऱ RLP के बीच का ही है। इस बार कांग्रेस तीसरे नंबर पर रहेगी।

‘सत्ता में कांग्रेस फेल तो विपक्ष में भाजपा’

भाजपा पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा राजस्थान में विपक्ष की भूमिका में है वो यह भी ठीक से नहीं निभा पाई। चार साल कांग्रेस सरकार को हो गए हैं लेकिन वो एक भी बड़ा आंदोलन नहीं कर पाई। लंपी पर कांग्रेस सरकार तो फेल हुई ही है लेकिन भाजपा भी इसके खिलाफ कोई मुद्दा नहीं पा पाई। प्रदेश में कितना कुछ चल रहा है, बेरोजगार, किसानों के लिए कोई कुछ भी नहीं कर रहा है, एक अकेला सांसद हनुमान बेनीवाल है जो इन मुद्दों को आगे लेकर चल रहा है।

यह भी पढें- ‘राजस्थान को मिलेगा नया CM’, केसी वेणुगोपाल के इस बयान से सियासी सरगर्मी हुई तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *