Gramin Olympic के कबड्डी मैच में रेफरी बने गहलोत, मैदान में खाचरियावास ने आंजना को किया ‘आउट’

सूबे के मुखिया अशोक गहलोत आज चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीण ओलंपिक खेलों (Gramin Olympic) का अवलोकन किया, इसके अलावा कई विकास…

Gramin Olympic

सूबे के मुखिया अशोक गहलोत आज चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीण ओलंपिक खेलों (Gramin Olympic) का अवलोकन किया, इसके अलावा कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। यहां उन्होंने आम जनता औऱ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इसके अलावा वे यहां ग्रामीण ओलंपिक के खिलाड़ियों से भी मिले और उनका उत्साह वर्धन किय़ा।

अशोक गहलोत ने यहां ग्रामीण ओलंपिक खेलों (Gramin Olympic) में कबड्डी के दौरान रेफरी की भूमिका निभाई। सबसे दिलचस्प बात यहा है कि इस कबड्डी मैच में खिलड़ियों के साथ PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना और सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने भाग लिया।

सभी मंत्रियों ने पूरे जोश के साथ इस खेल में दमखम दिखाया। कबड्डी की एक टीम में अशोक चांदना और गोविंद सिंह डोटासरा थे, दूसरी टीम में अशोक चांदना, उदयलाल आंजना ने दांवपेंच लगाए। एक राउंड में खाचरियावास ने उदयलाल आंजना को आउट किया को दूसरे राउंड में अशोक चांदना ने डोटासरा को आउट कर दिया था।

यह भी पढ़ें- सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती सहित 3 लोगों पर लगा ये आरोप, जयपुर में दर्ज हुआ मुकदमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *