किस मुंह से जनाक्रोश यात्रा निकाल रही है भाजपा- पीसीसी चीफ डोटासरा

अलवर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आज अलवर पहुंचे। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रूट का निरीक्षण किया। अलवर…

ezgif 4 979fd38b2b | Sach Bedhadak

अलवर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आज अलवर पहुंचे। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रूट का निरीक्षण किया। अलवर के मालाखेड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। यह भ्रांति थी जिसे ठीक कर दिया गया है और भारतीय जनता पार्टी के लोग इस को प्रोपेगेंडा बनाकर फैला रहे थे।

भाजपा ने नहीं बना पाई है माहौल

डोटासरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन में बिखराव है। हर नेता अपना-अपना राग अलाप रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की फोटो को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी में विवाद चल रहा है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, सतीश पूनिया, राजेंद्र सिंह राठौड़ यह सब अपने आप में एक दूसरे को लेकर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 4 साल में भारतीय जनता पार्टी ने एक भी ऐसा आंदोलन नहीं किया जहां सरकार की खामियां उजागर की है और अब यह किस मुंह से जन आक्रोश रैली निकाल रहे हैं।

जनता में आक्रोश मोदी और अमित शाह के खिलाफ है

डोटासरा ने कहा कि आक्रोश तो केंद्र सरकार के खिलाफ है जहां जनता पूछना चाह रही है कि नोटबंदी क्यों की। बेरोजगार रोजगार के लिए परेशान हैं गरीब महंगाई को लेकर परेशान हैं इसके अलावा यह आक्रोश है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नीतियों के खिलाफ है। यह अपनी नीतियों को लागू करने के लिए ईडी इनकम टैक्स का दुरुपयोग कर रहे हैं। किसानों की कर्ज माफी के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसानों में गलतफहमी फैलाई जा रही है कि राजस्थान सरकार ने कर्ज माफ नहीं किया, जबकि राजस्थान सरकार ने सहकारी बैंकों का 18000 करोड़ का कर्ज माफ कर अपने वादे को पूरा किया है, जो बाकी का कार्य वह राष्ट्रीयकृत बैंकों का है और भारतीय रिजर्व बैंक ही उसको माफ कर सकता है। इस संबंध में राजस्थान सरकार ने सात पत्र केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह को लिखे हैं। क्योंकि केंद्र सरकार के कहने पर ही आरबीआई उद्योगपतियों के कर्ज और जो एनपीए हैं उनका सेटलमेंट करती है, लेकिन राजस्थान के लिए ऐसा नहीं किया गया।

भाजपा की सरकार अभी तक किसानों का कर्ज नहीं हुआ माफ

उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि राजस्थान में कर्ज माफ किए गए लेकिन भारतीय जनता पार्टी के एक भी स्टेट में किसानों के कर्ज माफ नहीं किए गए। उत्तर प्रदेश के चुनाव में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि उत्तर प्रदेश में अगर उनकी सरकार बनती है तो किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे लेकिन लोकसभा में इसके विपरीत उन्होंने बयान दिया कि कोई कर्जा माफ नहीं होगा और कोई भी सरकार है रेबड़िया बांटने का काम ना करें वरना वित्तीय अनुशासन का डंडा चलाया जाएगा।

मुंह में राम बगल में छुरी

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मुंह में राम बगल में छुरी वाली कहावत चरितार्थ कर रही है और यह सिर्फ प्रोपगंडा करना चाहते हैं।भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने बताया कि कांग्रेस का एक पवित्र उद्देश्य है जिसको लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है। 8 साल से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है देश की जनता में डर और नफरत के भाव हैं भाई को भाई से लड़ाने का काम कर रहे हैं। ईडी सीबीआई और इनकम टैक्स का दुरुपयोग किया जा रहा है ।संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। इन सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं जिससे देश में नफरत और डर का माहौल खत्म हो।

संवैधानिक संस्थाओं को बचाया जा सके ।लोकतंत्र मजबूत हो ।उन्होंने बताया कि अभी राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं अब आप देखना कि केंद्र सरकार की ओर इनकम टैक्स को मेहमान बनाकर राजस्थान में भेजेगी इस यात्रा को लेकर देश के लोगों में भारी उत्साह है ।अभी महाराष्ट्र में हुई सभा में 5 लाख लोग शामिल थे। वहीं मध्यप्रदेश में हुई सभा में 4 लाख लोग शामिल थे। मालाखेड़ा में राजस्थान की सबसे बड़ी सभा होगी जिसमें लाखों लोग आएंगे और सभा को लेकर पूरे राजस्थान में उत्साह का माहौल है।

(रिपोर्ट- नितिन शर्मा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *