गौरव तिरंगा यात्रा : प्रदेश के कई जिलों में निकाली गई कांग्रेस की गौरव तिरंगा यात्रा, डोटासरा समेत कई नेता हुए शामिल

गौरव तिरंगा यात्रा : आज PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर के फतेहपुर शेखावाटी में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत के साथ ‘गौरव तिरंगा यात्रा’…

tiranga 2 | Sach Bedhadak

गौरव तिरंगा यात्रा : आज PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर के फतेहपुर शेखावाटी में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत के साथ ‘गौरव तिरंगा यात्रा’ निकाली। कांग्रेस की ओऱ से निकाली जा रही गौरव तिरंगा यात्रा का यह कार्यक्रम शकुंतला रावत के ही सान्निध्य में आयोजित किया गया। इस तिरंगा यात्रा में कई लोग शामिल हुए।

इस दौरान PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सभा को संबोधित भी किया। गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आज फतेहपुर के ढांढण में गौरव तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिला प्रशासन की ओऱ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया और आजादी के सेनानियों की कुर्बानी और आजादी में कांग्रेस के गौरवमयी योगदान को याद किया।

वहीं अजमेर, रतननगर, चूरू में भी कांग्रेस पार्टी की ओर से गौरव तिंरगा यात्रा निकाली गई। जिसमें कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बता दें कि कांग्रेस की ओर से तीन दिन पहले आजदी की गौरव यात्रा शुरू की गई थी जो कि 14 अगस्त तक चलेगी। यह यात्रा हर दिन 75 किमी चल रही है। इस पदयात्रा में आजादी के क्रांतिकारियों के अलावा कांग्रेस के योगदान के बारे में लोगों को जानकारियां दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *