फिर कोरोना पॉजिटिव हुईं सोनिया गांधी, सीएम अशोक गहलोत ने जल्द ठीक होने की कामना की

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी फिर से कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। सरकार की गाइडलाइन की पालना करते हुए अब वे 14 दिन के…

sonia gandhi

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी फिर से कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। सरकार की गाइडलाइन की पालना करते हुए अब वे 14 दिन के आइसेलेशन में हैं, वहीं पर उनका इलाज किया जा रहा है। सोनिया गांधी के कोविड पॉजिटिव होने के बाद कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि वे सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। वे जल्द ठीक हो जाएं, उनके अच्छे स्वास्थ्य और कुषलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं।

वहीं पार्टी महासचिव जयराम नरेश ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। वे अब सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक आइसोलेशन में रहेंगी। बता दें कि सोनिया गांधी लगातार दो महीने में दूसरी बार संक्रमित हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *