भीलवाड़ा : युवती को बंधक बनाकर किया रेप…फिर कई लोगों के बीच बिकी…आपबीती सुनकर कांप जाएगी रूह

भीलवाड़ा : जिले से एक बेहद संगीन मामला सामने आया है। यहां के सहाड़ा के गंगापुर कोराई इलाके में एक 20 साल की युवती को…

hathras gangrape 1601384510 640x360 1 | Sach Bedhadak

भीलवाड़ा : जिले से एक बेहद संगीन मामला सामने आया है। यहां के सहाड़ा के गंगापुर कोराई इलाके में एक 20 साल की युवती को इलाके के ही एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया और 10 दिनों तक बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने युवती को दूसरे को 5 हजार रुपए में बेच दिया। यही नहीं इसके बाद पीड़िता को खरीदे-बेचे जाने का सिलसिला शुरू हो गया और सभी लोगों ने उससे कई-कई महीनों तक बलात्कार किया। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि पीड़िता को 5 हजार, 10 हजार, 20 हजार रुपए में खरीदा और बेचा है। किसी तरह पीड़िता दरिंदों के चंगुल से छूटी ने अब इस मामले को पुलिस के समझ रखा है। जिस पर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

शादी का झांसा देकर अगवा कर किया रेप

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि गांव के ही रहने वाले बंशी (आरोपी) ने पीड़िता का मोबाइल नंबर उससे चाचा के बेटे के फोन से लिया था। जिसके बाद उसने उसी नंबर पर पीड़िता को फोन मिलाकर उससे बातचीत करने लगा। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। आरोपी बंशी ने पीड़िता को शादी के झांसे में ले लिया। इसके बाद करीब 6 महीने पहले बंशी कुछ लोगों को लेकर बोलेरो से सवार होकर आया और राह चलते लड़की को अगवा कर लिया। ये लोग लड़की को पाली ले गए और वहां पर बंशी ने पीड़िता से रेप किया। यह नहीं 10 दिनों तक उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने शादी के लिए भी मना कर दिया।

5-6 लोगों में बिकी पीडिता, महीनों तक हुआ रेप

इसके बाद बंशी ने पीड़िता को अपने साथी बद्री को 10 हजार रुपए में बेच दिया। जिसके बाद बद्री ने पीडिता के साथ करीब 15 दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद बद्री ने 10 हजार रुपए में ही पीड़िता को कल्लूराम को बेच दिया। कल्लूराम पीड़िता को भीलवाड़ा से बैंगलोर ले गया। उसने बैंगलोर में पीडिता को एक किराए के कमरे में रखा और करीब 1 महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। कल्लूराम ने इसके बाद पीड़िता को 20 हजार रुपए में पुखराज को बेच दिया। पुखराज पीड़ित युवती को बैंगलोर से अजमेर के ब्यावर ले गया। य़हां उसने भी करीब 1 महीने तक बलात्कार किया। इसके बाद पुखराज ने पीड़ित युवती को  घासी को बेच दिया। घासी ने भी एक किराए के मकान में उससे 15 दिनों तक रेप किया। इसके बाद फिर से कल्लूराम उसे ब्यावर ले आया और करीब 3 महीने तक पीड़िता से दुष्कर्म किया। बता दें कि ये सारे आरोपी वही हैं जो उसके अपहरण में बंशी के साथ गाड़ी में थे।

खुद डीएसपी कर रहे हैं मामले की जांच

इसी बीच पीड़िता के हाथ कल्लूराम का फोन लगा गया। उसने अपने भाई को फोन मिलाया और पूरी आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़िता का भाई कारोई पुलिस के साथ कल्लूराम के ठिकाने पर पहुंचा और अपनी बहन को छुड़वाया। पीड़िता ने अपनी आपबीती डीएसपी गंगापुर गोपीचंद को भी बताई। इस मामले की जांच खुद अब गोपीचंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जालोर में दिल दहला देने वाली वारदात, सिरफिरे आशिक ने तलवार से किशोरी की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *