Udaipur में ही होगी G-20 वर्किंग ग्रुप की बैठक, जानें किन फेमस जगहों पर हो सकते हैं इवेंट

Udaipur : 2023 में भारत में होने वाली G-20 सम्मेलन से पहले इनके वर्किंग ग्रुप की बैठक होगी। इसके लिए केंद्रीय टीम ने उदयपुर में…

G-20 meeting in udaipur

Udaipur : 2023 में भारत में होने वाली G-20 सम्मेलन से पहले इनके वर्किंग ग्रुप की बैठक होगी। इसके लिए केंद्रीय टीम ने उदयपुर में इंतजाम और सुविधाओं को जायजा लिया। इनमें वित्त मंत्रालय के इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशन डीवीजन सलाहकार और उपनिदेशक शामिल हैं। इन्होंने G-20 वर्किंग ग्रुप की बैठक के लिए उदयपुर चुनने की सहमति दे दी है। अब अधिकारियों ने उदयपुर के होटल्स और दूसरे कई डेस्टिनेशन का जायजा लिया। कि वहां के संसाधन और सुविधाएं बैठक के लिए अनुकूल है या नहीं।

इन जगहों पर हो सकते हैं कार्यक्रम

जायजा लेने आई टीम की यात्रा की नोडल अधिकारी शिखा सक्सेना ने बताय़ा कि ऐसी संभावना जताई जा रही है होटल ताज अरावली या रेडिसन ब्लू में ये बैठक हो सकती है। क्यों कि इस ग्रुप मीटिंग के लिए 200 प्रतिनिधि आएंगे। उनके ठहरने के लिए उन्हें 200 कमरों का होटल चाहिए। ताज अरावली में 174 कमरे ही है। इसलिए टीम ने उदयविलास और ट्राइडेंट का भी जायजा लिया क्योंकि ये एक ही परिसर में स्तिथ हैं। वहीं ग्रुप के प्रतिनिधियों का डिनर और लंच के लिए पीछोला झील के बीचों-बीच बने जग मंदिर यानी लेक गार्डन के नाम से मशहूर महल में किया जा सकता है। इसके अलावा कल्चरल प्रोग्राम का भी आयोजन होगा। जिसमें राजस्थानी संस्कृति को मंच पर दिखाया जाएगा। इसके लिए उदयपुर के लक्जरी होटल शिव निवास, अनंता और लेमन ट्री का भी जायजा लिया।

दिल्ली में होगा सम्मेलन

G-20 Summit 2023 की मेजबानी इस बार भारत ही करेगा। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि कर दी है। राजधानी नई दिल्ली में यह सम्मेलन होगा। सम्मेलन से पहले होने वाली लगभग 200 से ज्यादा बैठकें भी राजधानी में होंगी। इस दौरान ग्रुप में शामिल देशों के प्रतिनिधि भारत में आएंगे। इसकी पहली बैठक 1 दिसंबर 2022 को होगी। जिसके लिए तैयारियां शुरु भी हो गई हैं।

यह भी पढ़ें- भारत करेगा G-20 Summit 2023 की मेजबानी, 200 से ज्यादा होंगी बैठक, जानें किस शहर में होगा सम्मेलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *