भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने वालों को सीएम गहलोत का जवाब, सब्र रखें…बात जरूर सुनी जाएगी..

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पीसीसी में बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की। इस बैठक में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह…

ezgif 1 9511d25e8f | Sach Bedhadak

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पीसीसी में बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की। इस बैठक में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, हेमाराम चौधरी, बीडी कल्ला समेत सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहे। बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान आगमन को लेकर चर्चा की गई। इसमें यात्रा के रूट से लेकर सभी व्यवस्था की समीक्षा और तैयारियों को अंतिम रूप देने की चर्चा हुई।

इसके बाद पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सीएम अशोक गहलोत ने प्रेस कांफ्रेंस की। 33 व्यक्तिों की स्टेट कमेटी की मीटिंग हुई। इसमें यात्रा को लेकर रूट, रहने-खाने से लेकर प्रचार-प्रसार को लेकर समीक्षा की गई। इसमें कौन-कौन आएगा। कहां उन्हें ठहराया जाएगा। किस तरह की इंतजाम किए जाएंगे क्य़ा कार्यक्रम होंगे। इसे लेकर यह बैठक हुई थी।

यात्रा कहीं से भी गुजरे..पूरे देश में जा रहा है संदेश

प्रेस कांफ्रेंस में सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में यह यात्रा बहुत शानदार तरह से निकलेगी। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। यहां तक कि अब वे खुद ही इस तरह की यात्रा निकाल रहे हैं। राहुल गांधी का संदेश स्पष्ट है कि वे महंगाई के खिलाफ जो मशाल जला रहे हैं वो हर जगह को रोशनी देगी। ये महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा केंद्र सरकार को ले डूबेगा। ये मुद्दे ही इस यात्रा को सफल बनाएंगे। जो कमेटी इस यात्रा के लिए बनाई गई वो इसका सारा काम देखेगी। गुजरात और छत्तीसगढ़ में यात्रा न निकलने पर सीएम गहलोत ने कहा कि जिन राज्यों से यात्रा नहीं जा रही है या जहां कांग्रेस की सरकार नहीं है, इसका मतलब यह नहीं है कि यात्रा का वहां स्वागत नहीं होगा या कोई और कारण। दरअसल ऐसा तो है नहीं कि राहुल गांधी हर जगह जा सकते हैं। लेकिन जहां से भी यात्रा गुजर रही है संदेश पूरे देश को मिल रहा है।

हिटलर की तरह फासीवादी हैं प्रधानमंत्री मोदी

राहुल गांधी की इस यात्रा का साल 2023 और 24 के चुनावों में क्या असर पड़ेगा इस पर सवाल पर सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की जो छवि भाजपा ने बना दी थी। इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी ने खुद उस छवि को खुद ही तोड़ दिया है। वे बिल्कुल अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं। केंद्र की यह फासीवादी प्रवृत्ति है। जो बहुत खतरनाक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिटलर की तरह फासीवादिता दिखा रहे हैं। आप तो गुजरात चुनाव में देख रहे हैं कि किस तरह भाजपा अपनी जमीन बचाने के लिए जतन कर रही है। इनके प्रधानमंत्री तक गुजरात की गलियों के चक्कर लगा रहे हैं।

किसी के साथ नहीं होगा अन्याय, सभी की बात सुनी जाएगी

भारत जोड़ो यात्रा के विरोध को लेकर सीएम ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कुछ भी कहने का हक है हम उसे नहीं रोक सकते हैं। उनकी जो भी मांगे हैं। हम उसे सुनेंगे और पूरा करने की कोशिश करेंगे। उनकी शिकायत को दूर करने का प्रयास करेंगे। ओबीसी आंदोलन को लेकर गहलोत ने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा ने मंत्रिमंडल से बातचीत कर ली है। इस पर चर्चा जरूर हुई है। हम सैनिकों का बहुत सम्मान करते हैं। राजस्थान तो सैनिकों के लिए ही जाना जाता है। ओबीसी के नौजवानों की मांगें वाजिब है। यह जो गलती हुई है वो पिछली भाजपा सरकार में हुई है। हम किसी के साथ अन्याय नहीं करेंगे। हमने पूर्व सैनिकों के साथ बात की है इस बारे में। दोनों ही पक्षों के साथ न्याय होगा।

ओबीसी आरक्षण को न बनाएं जातिगत मुद्दा

आप लोगों से कहना चाहता हूं कि ओबीसी के नौजवानों के हित में आप इस तरह का जातिगत मुद्दा न बनाएं। यह कोई जाट, राजपूत, गुर्जर का मामला नहीं है। यहां सभी जातियों में भाईचारा है और हर जाति में थोड़ा बहुत तो मनमुटाव होता ही है। लेकिन इस मामले का इस तरह जातिगत मुद्दा न बनाएं।

गुजरात, हिमाचल में चौंकाने वाले आएंगे परिणाम

मोरबी हादसे को लेकर सीएम गहलोत भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इस घटना में कौन दोषी है। अभी किसी को पता नहीं है। एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर जो रिपोर्ट बनेगी। उस पर जांच होनी चाहिए, सरकार ने तो इस मामले में भरपूर लापरवाही दिखाई है। यहां तक कि हाइकोर्ट ने खुद ही इस मामले की संज्ञान लिया है। यह अकेला मुद्दा ही गुजरात में इनके डूबने के लिए काफी है। हिमाचल में तो नतीजा कांग्रेस के पक्ष में आएगा। वहां से तो आप बिल्कुल साफ हो गई। गुजरात और हिमाचल में आप और भाजपा ने मिलकर खेल किया है। ये दोनों फासीवादी हैं। देश को बिल्कुल बर्बाद किया जा रहा है। केजरीवाल खुद पूरी तरह से गायब हो गए हैं। उनकी बातों में जरा भी दम नहीं दिखा।

आज नहीं होगी कैबिनेट मीटिंग

सीएम गहलोत ने प्रेस कांफ्रेंस में यह भी कहा कि आज शाम 5 बजे होने वाली कैबिनेट मीटिंग आज स्थगित हो गई है। अब यह मीटिंग कल होगी। भारत जोड़ो यात्रा की बैठक में समय लगने के चलते यह मीटिंग आज नहीं हो पाएगी। अब यह मीटिंग कल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *