मुख्यमंत्री गहलोत की युवाओं को सौगात, RU में डिजिटल लाइब्रेरी और तीरंदाजी मैदान का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान यूनिवर्सिटी पहुंच गए हैं। सीएम गहलोत का स्वागत NSUI के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी और अन्य कार्यकर्ताओं ने किया। इसके बाद…

ezgif 4 e08d14a3ca | Sach Bedhadak

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान यूनिवर्सिटी पहुंच गए हैं। सीएम गहलोत का स्वागत NSUI के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी और अन्य कार्यकर्ताओं ने किया। इसके बाद उन्होंने तीर चलाकर तीरंदाजी मैदान का उद्घाटन किया। सीएम गहलोत ने यहां पर अंबेडकर प्रतिमा का भी अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने सेंट्रल लाइब्रेरी या अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री मदन लाल जाटव और उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे। अशोक गहलोत ने यहां पर नई डिजिटल लाइब्रेरी का भी अनावरण किया।

हाईटेक है यह लाइब्रेरी

इस डिजिटल लाइब्रेरी को पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए एमएसआर फंड से 3 करोड़ रुपए का अतिरिक्त फंड जारी किया गया है। तीन करोड़ के अतिरिक्त बजट से लाइब्रेरी से को कंप्यूटराइज किया जाएगा। इससे छात्रों को पुस्तकों की जानकारी ऑनलाइन मिलेगी। विशेष रूप से शोधार्थी विद्यार्थियों के लिए हजारों रुपए के शोध पत्र, कंटेंट निशुल्क उपलब्ध होगा। लाइब्रेरी में रखी सारी पुस्तकें ऑनलाइन होंगी। एक क्लिक करते ही कौन सी पुस्तक कहां रखी है सब जानकारी मिलेगी। साथ ही लाइब्रेरी में एक हजार स्टूडेंट्स के बैठने की व्यवस्था रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *