नासा का मंगल मिशन, पालतू दोस्त छोड़ गया रोवर का साथ

मंगल पर नासा का पर्सीवरेंस रोवर जीवन के सबूत खोज रहा है। यहां कई पत्थरों को इसने खोजा है। उनमें एक पत्थर ऐसा रहा है…

Nasa's Mars mission, pet friend left rover's side

मंगल पर नासा का पर्सीवरेंस रोवर जीवन के सबूत खोज रहा है। यहां कई पत्थरों को इसने खोजा है। उनमें एक पत्थर ऐसा रहा है जो पर्सीवरेंस मार्स रोवर के सामने के बाएं पहिए में फंसा हुआ था यानी उसके साथ ही चल रहा था। नासा टीम ने इस पत्थर को पर्सीवरेंस का ‘पालतू’ बताया था, लेकिन अब पर्सीवरेंस रोवर का यह ‘पालतू दोस्त’ खो गया है। पर्सीवरेंस रोवर के सुपरकैम उपकरण के प्रभारी डॉ. ग्वेनेल कारावाका ने कहा कि टीम को पता चला है कि सबसे हाल की हजकैम तस्वीर में वह पत्थर (राॅक) गायब है।

फरवरी से था साथ 

कारावाका ने कहा, ‘फेयरवले रॉक फ्रेंड, तुम्हें याद किया जाएगा। हमारे साथ इसने 427 सोल (पृथ्वी के एक वर्ष से ज्यादा) बिताए और सोल 341 के बाद से लगभग 10 किमी की यात्रा की।’ फरवरी 2022 में इस पत्थर को पहली बार नोटिस किया गया था। हालांकि, पर्सीवरेंस रोवर का लक्ष्य सीलबंद ट्यूबों में पत्थरों के नमूनों को लेना है, जो अंततः 2030 के दशक में पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा। इसका प्रयोगशाला में विश्लेषण किया जाएगा। 

एक टन है रोवर का वजन 

नासा ने इस पत्थर के मिलने पर बताया था कि पहले भी एक रोवर से पत्थर जुड़ चुका है। नासा ने बताया था कि लगभग 19 साल पहले एक आलू के आकार का पत्थर स्पिरिट रोवर के अगले दाहिने पहिए के साथ जुड़ गया था। पर्सीवरेंस रोवर का वजन एक टन है। यह दो मीटर लंबा है और इसकी एक रोबोटिक बांह है। इस रोवर में 19 कैमरे, दो माइक्रोफोन और कई अत्याधुनिक उपकरण लगे हैं। 

(Also Read- धरती खत्म होने की संभावनाओं का खुलासा, पृथ्वी से टकरा सकता है दूसरा ग्रह!)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *