सीएम गहलोत ने जोधपुर को दी बड़ी सौगात, राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तीसरे चरण का किया शुभारंभ

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोधपुर दौरे का आज तीसरा दिन हैं। सीएम गहलोत जोधपुर दौरे के तीसरे दिन उम्मेद स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने राजीव…

New Project 43 | Sach Bedhadak

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोधपुर दौरे का आज तीसरा दिन हैं। सीएम गहलोत जोधपुर दौरे के तीसरे दिन उम्मेद स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तीसरे चरण में 1799 करोड़ रुपए खर्च होंगे। साल 2054 तक पानी पिलाने के लिए लिफ्ट कैनाल अहम भूमिका निभाएगी।

राजीव गांधी लिफ्ट नहर और प्रस्तावित पाइप लाइन से जलापूर्ति होगी। कुल 1030 एमएलडी पेयजल की आपूर्ति होगी। जोधपुर शहर, फलौदी, पीपाड़, बिलाड़ा, भोपालगढ़, समदड़ी कस्बे तथा जोधपुर के 1830 गांव, बाड़मेर के 211 और पाली के 126 गांवों को पेयजल मिलेगा। 2167 गांवों की साल 2054 की लगभग 80 लाख जनसंख्या को फायदा होगा। उम्मेद स्टेडियम में सीएम गहलोत की जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम आयोजित है। सीएम गहलोत की जनसभा में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ आई है।

दरअसल, सीएम गहलोत के उम्मेद स्टेडियम पहुंचने पर जोधपुर की जनता उनका आभार जताने के लिए यहां पहुंची हैं। बता दें कि राजस्थान के बजट में ऐतिहासिक घोषणा करने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत पहली बार जोधपुर आए हैं। राजस्थान के बजट में ऐतिहासिक से खुश जोधपुर की जनता सीएम गहलोत का भव्य स्वागत करने यहां आई है।

मुख्यमंत्री गहलोत का यहां की जनता ने कार्यक्रम में गर्म जोशी से स्वागत किया। सीएम गहलोत का आभार जताने के लिए जोधपुर के 10 विधानसभा क्षेत्र से जनता आई है। ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं भी मुख्यमंत्री गहलोत का आभार जताने यहां आई है। वहीं जोधपुर में दिव्यांग विश्वविधायल की घोषणा पर दिव्यांग बच्चे भी यहां आए हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंत्री महेश जोशी और एआईसीसी सदस्य वैभव गहलोत भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री गहलोत का पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी ने स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर विधायक मनीषा पवार, महेंद्र विश्नोई, पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़, विधायक दिव्या मदेरणा, कुंती देवड़ा, संगीता बेनीवाल, कांग्रेस अध्यक्ष सलीम खान, नरेश जोशी और सुमेर सिंह राजपुरोहित शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *