Braj Holi Mahotsav 2023: 1 मार्च से खेली जाएगी लट्ठमार और फूलों की होली, पर्यटन विभाग की तैयारियां जोरों पर 

Braj Holi Mahotsav 2023। भरतपुर। प्रदेश में होली मनाने आने वाले पर्यटकों को ब्रज होली महोत्सव (Braj Holi Mahotsav 2023) में होली के कई रंग…

Braj Holi Mahotsav 2023: Holi of Lathmar and flowers will be played from March 1, preparations of tourism department in full swing

Braj Holi Mahotsav 2023। भरतपुर। प्रदेश में होली मनाने आने वाले पर्यटकों को ब्रज होली महोत्सव (Braj Holi Mahotsav 2023) में होली के कई रंग देखने को मिलेंगे। इनमें लट्ठमार होली, गुलाल होली, कुंज होली, दूध-दही होली, लड्डू होली के समेत फूलों की होली शामिल है। गौरतलब है कि पर्यटन विभाग और भरतपुर जिला प्रशासन की ओर से ब्रज होली महोत्सव 1 से 3 मार्च तक मनाया जा रहा है, जहां देश- विदेश से आने वाले पर्यटकों को ब्रज की होली के कई रूप देखने को मिलेंगे। महोत्सव की शुरुआत डीग से होगी एवं समापन 3 मार्च को भरतपुर में मेगा राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा। 

डीग के मेला मैदान में ये होंगे कार्यक्रम 

महोत्सव के तहत 1 मार्च को डीग के मेला मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिसमें रस्साकशी, कबड्डी, मटका दौड़, नींबू दौड़ सहित दादा-पोता दौड़ का आयोजन होगा। वहीं डीग महल परिसर में दोपहर में मेहंदी, रंगोली और मूंछ प्रतियोगिता के बाद लोक कलाकारों की शानदार मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी और शाम को श्रीकृष्ण की जीवनी पर आधारित नाटक का मंचन होगा। 

(Also Read- खाटूश्याम मेले में पहले दिन पहुंचे एक लाख श्रद्धालु, 4 मार्च तक चलेगा लक्खी मेला)

वहीं 2 मार्च को कामां के लाल दरवाजा पर गणेश पूजन के बाद गोकुल चंद्रमाजी मंदिर में गुलाल होली, मदनमोहनजी मंदिर में कुंज गुलाल होली, राधा वल्लभ जी मंदिर में दुध-दही और लड्डू होली खेली जाएगी। गोपीनाथ जी मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत होगी, जिसमें स्थानीय नागरिक लट्ठमार होली खेलते हुए राधावल्लभ जी तक आएंगे और वहां फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे। 

महाआरती और दीपदान विमल कुंड में आयोजित होने के बाद गोपीनाथजी मंदिर में होरी के रसिया का गायन होगा और शाम काे समापन कोट ऊपर स्टेडियम में भक्ति संध्या के साथ होगा। 3 मार्च को भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताएं, राजकीय संग्रहालय में चित्रकला, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता, साफा बांधना प्रतियोगिता एवं मूंछ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शाम को विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में रंगीलो राजस्थान सांस्कृतिक संध्या के आयोजन के साथ ही 3 दिवसीय ब्रज होली महोत्सव कार्यक्रम का समापन होगा।

ये रहेंगे आकर्षण का केंद्र 

होली महोत्सव यूं तो पर्यटकों को हर तरीके से अपनी ओर आकर्षित करेगा, लेकिन इसमें रंगीलो राजस्थान, मेगा राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या, श्रीराम भारतीय कला केंद्र नई दिल्ली द्वारा श्रीकृष्ण की जीवनी पर आधारित नाट्य मंचन और बरसाना के माधवॉज रॉक बैंड की ओर से भक्ति संध्या का आयोजन विशेष तौर पर आकर्षण का केंद्र होंगे।  

(Also Read- Thar Mahotsav 2023: 11 मार्च से शुरू होगा थार महोत्सव, 3 दिवसीय फेस्टिवल में विदेशी भी लेंगे जमकर मजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *