जयपुर : चांदी के कड़े के लिए काटे थे दोनों पैर…108 साल की बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत

दो दिन पहले ही जयपुर के गलता गेट में लूट के इरादे से घर में घुसे चोरों ने 108 साल की बुजुर्ग महिला के दोनों…

चांदी के कड़े के लिए काटे थे दोनों पैर...108 साल की बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत

दो दिन पहले ही जयपुर के गलता गेट में लूट के इरादे से घर में घुसे चोरों ने 108 साल की बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काट दिए थे। जिसके बाद कल सुबह उन्हें SMS में भर्ती कराया गया था। लेकिन दो दिन मौत से लड़ने के बाद आखिर उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग महिला जमना देवी मीणा की मौत की खबर से उने परिजनों में शोक की लहर छा गई। वहीं पुलिस-प्रशासन अपनी कार्यशैली पर खुद ही पछता रहा है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने प्रेस वार्ता कर इस मामले से पर्दा उठाया है।

SMS में इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने बताया था कि महिला की हालत बेहद गंभीर है। अधीक्षक डॉक्टर अचल शर्मा ने कहा कि महिला को अस्पताल में काफी देरी से लाया गया था। पहले उनकी जान बचाना जरूरी था। गले में सांस की नली तक कटा हुआ था। पहले उसकी सर्जरी की गई। लेकिन पैर देरी से आए थे, इसलिए प्रत्यारोपण नहीं हो पाया। महिला के कटे हुए पैरों को मोर्चरी में रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *