Rajasthan Politics : भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा का कांग्रेस पर तंज कहा- प्रदेश के मुखिया को बीजेपी के नाम का फोबिया

Rajasthan Politics : इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भाजपा इस समय अटैक मोड पर है। बीते दिन से भाजपा कांग्रेस और सीएम अशोक गहलोत पर तमाम…

भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा का कांग्रेस पर तंज कहा- प्रदेश के मुखिया को बीजेपी के नाम का फोबिया

Rajasthan Politics : इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भाजपा इस समय अटैक मोड पर है। बीते दिन से भाजपा कांग्रेस और सीएम अशोक गहलोत पर तमाम बयानबाजी कर रही है। अब  भाजपा प्रवक्ता और चौमूं विधायक रामलाल शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने सीएम अशोक गहलोत को निशाने परलेते हुए कहा कि राज्य के मुखिया को भाजपा के नाम का फोबिया हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री कहते नजर आते हैं कि भाजपा प्रदेश का माहौल खराब कर रही है।

जनता को गुमराह कर रही है कांग्रेस सरकार

रामलाल शर्मा ने कहा कि कोई भी कार्य हो चाहे उसमें भाजपा शामिल हो या न हो। मुख्यमंत्री हमेशा भाजपा को अपने निशाने पर लेते हैं। फिजूल में वे केंद्र सरकार तक चले जाते हैं। इन्वेस्टर्स समिट को लेकर रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से NRI उद्योगपति निवेश करने आए हैं। कुछ निवेशकों ने मीडिया के सामने अव्यवस्थाओं की बात कही है। तो इस पर भी सीएम ने कहा कि भाजपा ने माहौल खराब किया है। ये तो प्रदेश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाएं है जमीन पर कोई भी काम नहीं किया है। उसकी कथनी और करनी में बहुत बड़ा फर्क है। रामलाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार को 4 साल हो गए हैं लेकिन उनका किया एक भी वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- अडानी संग गहलोत की तस्वीर पर राठौड़ ने फिर साधा निशाना, आखिर चुनाव नजदीक आते ही ये गलबहिंया क्यों?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *