Bharat Jodo Yatra : आदिवासियों ने यात्रा का किया भव्य स्वागत, राहुल गांधी ने बजाया नोबत

भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण सुरवाल गांव से दोपहर साढ़े 3 बजे शुरू हुआ। शाम साढ़े 6 बजे यह यात्रा दहलोत गांव पहुंची। यहीं…

ezgif 5 249b0f4f0d | Sach Bedhadak

भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण सुरवाल गांव से दोपहर साढ़े 3 बजे शुरू हुआ। शाम साढ़े 6 बजे यह यात्रा दहलोत गांव पहुंची। यहीं पर यात्रा रात्रि विश्राम कर रही है। सुरवाल से दहलोत गांव के बीच जगह- जगह काँग्रेस कार्यकर्ता यात्रा का भव्य स्वागत कर रहे थे। भारी सुरक्षा के बीच यात्रा का कारवां आगे बढ़ता रहा। इस दौरान राहुल गाँधी ने कई जगहों पर किसानों, महिलाओं और बच्चों से बातचीत भी की। साथ ही नुक्कड़ सभाएं की। कई जगहों पर बच्चे राहुल गाँधी के साथ यात्रा में शामिल हुए।

आदिवासी समाज ने यात्रा का किया स्वागत

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत को लेकर अजनोटी में आदिवासी मीणा समाज की ओर से कन्हैया पद दंगल का भी आयोजन किया गया। जहां रास्ते से गुजरते वक्त राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत थोड़ी देर के लिए पद दंगल कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान राहुल गाँधी ने नोबत बजाकर और हाथ हिलाकर आदिवासी मीणा समाज को धन्यवाद दिया।

बता दें कि यात्रा में सुबह के वक्त जहां राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, विधायक दानिश अबरार सहित बड़ी तादाद में जनप्रतिनिधियों के अलावा भारी संख्या में लोग शामिल रहे। वहीं लंच ब्रेक के बाद प्रियंका गाँधी यात्रा में शामिल नहीं हुई। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता यात्रा में शामिल रहे।

कल दौसा में प्रवेश करेगी यात्रा

जिले में चल रही भारत जोड़ो यात्रा को आमजन का भी भारी समर्थन मिल रहा है। यात्रा में हजारों की संख्या में लोग राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे है। सवाई माधोपुर जिले में राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा कल बुधवार को भी करीब 20-21 किलोमीटर का सफर तय करेगी। जो दहलोत गांव से रवाना होकर टोंड पहुंचेगी। जहाँ यात्रा का लंच ब्रेक होगा। इसके बाद यात्रा दोपहर में टोंड से रवाना होकर दौसा जिले में प्रवेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *