प. नेहरू को नजरअंदाज कर रही केंद्र सरकार, नई पीढ़ी तक नहीं पहुंच पा रहे उनके विचार – सीएम गहलोत

बालदिवस पर कांग्रेस पार्टी जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा त्रिपोलिया बाजार से रामनिवास बाग होते हुए जवाहरलाल नेहरू प्रतिमा जा…

ezgif 4 f80a4cded8 | Sach Bedhadak

बालदिवस पर कांग्रेस पार्टी जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा त्रिपोलिया बाजार से रामनिवास बाग होते हुए जवाहरलाल नेहरू प्रतिमा जा रही है। इस यात्रा में सीएम अशषोक गहलोत के साथ कई नेता और पदाधिकारी मौजूद हैं। रामनिवास बाग पहुंचने पर अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने यहां केंद्र पर जवाहर लाल नेहरू को पूरी तरह नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

सीएम गहलोत ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने आजादी की जंग में सारी सुख–सुविधाएं त्याग दी। आजादी के लिए सालों जेल में रहे। जेल में रहकर उन्होंने डिस्कवरी ऑफ इंडिया, भारत एक खोज, द ग्लिम्प्सेज ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री लिखी। पहले प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने कई काम किए। आज देश में इतनी शैक्षणिक संस्थाएं हैं। AIIMS, IIT हैं, जिनके बलबूते देश चल रहा है। सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जवाहर लाल नेहरू को चाचा नेहरू के नाम से बुलाते थे, लेकिन आज के बच्चों को शायद ये नहीं पता होगा।

केंद्र ने इस पर जरा भी ध्यान नहीं दिया। आज के बच्चों को भी जवाहर लाल नेहरू के बारे में, उनके इतिहास के बारे में पता चले ऐसे कार्यक्रम चलें। लेकिन नहीं चलाए गए और तो और देश की आजादी के अमृत महोत्सव में भी उन्हें नजरअंदाज किया। पोस्टर में भी उनका जिक्र तक नहीं है। गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया जिससे आज की पीढ़ी उनके बारे में जान सके।

आज की पीढ़ी को नहीं पता ‘चाचा नेहरू’ के बारे में

गहलोत ने कहा कि अगर केंद्र बच्चों को आजादी का इतिहास ही नहीं बताएंगे तो कैसे पता चलेगा। वे इसके बारे में जानेंगे ही नहीं। यह एक मौका था इतिहास को तफ्तीश से जानने का। सभी जानते हैं कि कांग्रेस ने आजादी के लिए कितने बड़े बलिदान दिए हैं, सिर्फ कांग्रेस ने ही नहीं बल्कि देश के तमाम क्रांतिकारियों ने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया था। अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सिर्फ इवेंट कर रही है और कुछ भी नहीं इसका कोई सकारात्मक परिणाम निकल कर बाहर नहीं पा रहा है।

सीएम ने कहा कि पं नेहरू के विजन, सोच को अपनी नई पीढ़ी तक पहुंचाएं, उनके विचारों को इस पीढ़ी को बताएं। इतिहास को तोड़ेंगे –मरोड़ेंगे तो यह उनके लिए ही सही नहीं है। उदयपुर-अहमदाबाद ट्रैक विस्फोट मामले पर कहा कि NIA इस मामले की जांच कर रही हैं। यह एक गंभीर मामला है। इसकी पूरी जांच की जाएगी और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *