Ashok Gehlot Gujarat Visit : बिल्किस बानो मामले में बोले गहलोत, कहा- भाजपा के रहते ‘खतरे’ में है लोकतंत्र

Ashok Gehlot Gujarat Visit : राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बतौर गुजरात चुनाव के पर्यवेक्षक अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। आज वे अहमदाबाद…

gujart 2 | Sach Bedhadak

Ashok Gehlot Gujarat Visit : राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बतौर गुजरात चुनाव के पर्यवेक्षक अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। आज वे अहमदाबाद में हैं और कांग्रेस के नॉर्थ क्षेत्र के नेताओं के साथ मीटिंग में व्यस्त हैं। आज ही वे अहमदाबाद में कांग्रेस की ओर से प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। जिसमें कई बड़ी घोषणाएं होने की संभावना जताई जा रही है। बीते बुधवार को जब वे वडोदरा में थे तो उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कई मामलों पर भाजपा सरकार पर जमकर घेरा। उन्होंने बिल्किस बानो के दोषियों को स्वतंत्रता दिवस पर रिहाई मामले में भी भाजपा पर हमला बोला।

गहवतो ने कहा कि 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में सभी 11 दोषियों की समय पूर्व रिहाई को लेकर भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा के रहते लोकतंत्र ‘खतरे’ में है। उन्होंने कहा कि कई अन्य मामलों में संविधान का उल्लंघन भी किया गया। उन्होंने इन 11 दोषियों की 15 अगस्त को रिहाई के समय पर सवाल उठाया कि जब देश आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा था। उसकी आड़ में भाजपा ने यह काम किया है।

दो दिवसीय गुजरात दौरे पहुंचे गहलोत ने कहा कि बिलकिस बानो एकमात्र मामला नहीं है। देश में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां भाजपा ने संविधान का उल्लंघन किया है। भाजपा के रहते हमारा लोकतंत्र खतरे में है। गुजरात विस चुनाव के लिए बतौर कांग्रेस पर्यवेक्षक दौरे पर पहुंचे गहलोत ने कहा कि बिलकिस बानो मामले में दोषियों की रिहाई उसकी (भाजपा की) विचारधारा को दर्शाता है, अन्यथा इन दोषियों को 15 अगस्त के दिन रिहा करने का तर्क क्या था?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *