भरतपुर : देसी छोरा लेकर आया ‘गोरी मेम’, भारतीय रीति-रिवाज से रचाया ब्याह

भरतपुर : भारतीय परंपरा और संस्कृति का कोई तोड़ नहीं है और यही वजह है कि अब विदेशी भी भारतीय परंपरा और संस्कृति को अपनाने…

भरतपुर : देसी छोरा लेकर आया 'गोरी मेम', भारतीय रिवाज के की शादी, देखें शानदार तस्वीरें

भरतपुर : भारतीय परंपरा और संस्कृति का कोई तोड़ नहीं है और यही वजह है कि अब विदेशी भी भारतीय परंपरा और संस्कृति को अपनाने लगे हैं। ऐसा ही नजारा दिखाई दिया भरतपुर में हाईवे स्थित होटल सूर्य विलास में जहां जर्मनी की जेनिफर को भारतीय परंपरा, संस्कृति और यहां के लोगों का व्यवहार इतना भाया कि उन्होंने न केवल भारतीय युवक को जीवनसाथी के रूप में चुना बल्कि हिन्दू रीतिरिवाज से शादी भी रचाई।

image 2022 12 14T111518.555 | Sach Bedhadak

गाजियाबाद के रहने वाले युवक श्रेष्ठ ने जर्मनी निवासी जेनिफर से भरतपुर के सूर्य विलास होटल में धूमधाम से शादी रचाई है। शादी में घराती-बराती सभी ने जमकर भारतीय गीत संगीत पर डांस भी किया।

गाजियाबाद निवासी श्रेष्ठ ने बताया कि वो जर्मनी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गए थे और वहीं पर सोलर एनर्जी की एक कंपनी में जॉब भी मिल गया और वहीं रहने लगे। इसी दौरान श्रेष्ठ की मुलाकात जर्मनी की जेनिफर से हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

image 2022 12 14T111856.414 | Sach Bedhadak

श्रेष्ठ ने बताया कि हम करीब साढ़े तीन साल से साथ हैं। कुछ समय पहले जेनिफर से शादी के लिए पूछा तो वो तैयार हो गई। श्रेष्ठ और जेनिफर ने अपने अपने परिजनों को शादी के बारे में बताया तो सभी काफी खुश हुए। जेनिफर ने बताया कि उन्हें इंडियन कल्चर, यहां के लोग और उनकी विनम्रता बहुत पसंद आई। जेनिफर अब तक भारत के दिल्ली, देहरादून, मसूरी जैसे कई शहर और पर्यटनस्थल घूम चुकी हैं और उन्हें भारत बहुत पसंद आया।

दूल्हा श्रेष्ठ हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार घोड़ी चढ़कर होटल पहुंचा। लहंगा-ओढ़नी में सजी-धजी दुल्हन जेनिफर घूंघट के झरोखे से अपने प्रेम को निहार रही थी। जैसे ही दुल्हा दरवाजे पर पहुंचा तो जेनिफर ने शर्माते हुए घूंघट उठाया और दूल्हा पर फूल बरसाए। वहीं मंडप में दुल्हन जेनिफर पहुंची और दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया। बाद में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे के साथ विवाह संपन्न हुआ।

होटल सूर्या विलास के संचालक दीवान सिंह ने बताया कि जब से होटलों को टूरिज्म इंडस्ट्री में शामिल किया है तब से होटल व्यवसाय को काफी बढ़ावा मिला है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष शहर के सभी प्रमुख होटलों में शहर से बाहर की शादियों की करीब 60 से अधिक बुकिंग हैं। इनमें अधिकतर एनसीआर क्षेत्र, अन्य राज्य और विदेशी लोगों की शादी शामिल है।

दीवान सिंह ने बताया कि भरतपुर वेडिंग के लिए एनसीआर वालों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां के होटलों का हेरिटेज लुक, रीजनेबल बुकिंग चार्ज और बेहतर सुविधाओं के चलते लोग यहां से शादी करना पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *