महाकाल की नगरी में बच्ची से बर्बरता, खून से सने कपड़ों में 8KM भटकी रेप पीड़िता, फिर ये युवक बना मसीहा…

उज्जैन। भगवान महाकाल की नगरी कहे जाने वाले उज्जैन शहर में एक छोटी बच्ची के साथ बर्बरता की घटना सामने आई है। बच्ची के साथ…

New Project 2023 09 28T155143.336 | Sach Bedhadak

उज्जैन। भगवान महाकाल की नगरी कहे जाने वाले उज्जैन शहर में एक छोटी बच्ची के साथ बर्बरता की घटना सामने आई है। बच्ची के साथ हुई बर्बरता ने हर किसी की आत्मा को झकझोर कर दिया है। 25 सितंबर को उज्जैन में 12 साल की लड़की से रेप के बाद बदहवास हालत में महाकाल थाना इलाके में दांडी आश्रम के पास मिली थी। लड़की के कपड़े खून से सने हुए थे।

लड़की आधे-अधूरे कपड़ों में सांवराखेड़ी सिंहस्थ बायपास की कॉलोनियों में ढाई घंटे तक भटकती रही। इसके सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खोजे हैं। सीसीटीवी फुटेज में लड़की तीन घंटे में 8 किलोमीटर चलती गई। जिस रास्ते से लड़की बदहवास हालत में गुजरी। वहां रिंग रोड पर ढाबे पर भी लोग मौजूद रहते हैं। हैरानी की बात ये है कि इस दौरान इस लड़की को लोगों ने देखा। इस दौरान कई वाहन भी वहां से गुजरे।

जहां से भी उसे उम्मीद दिखी, मदद की गुहार लगाई, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने लड़की को अनदेखा कर दिया। लोग लड़की की मदद करने की बजाए नजरें चुराते रहे। लेकिन, किसी ने भी उसकी इस हालत के पीछे हकीकत जानने की कोशिश नहीं की। इसी दौरान वहां एक शख्स की नजर उस लड़की पर पड़ी। उसने लड़की की हालत देखकर तुरंत उसकी मदद करने के लिए दौड़ा। दरअसल, पीड़िता की जिस व्यक्ति ने मदद की उसका नाम राहुल शर्मा है। वह दांडी आश्रम का संचालक है।

घटना बेहद शर्मनाक बताया…

राहुल ने मौके पर जो देखा, उसने उस घटना को बेहद शर्मनाक बताया। उसने घटना का जिक्र करते हुए कहा- यह घटना सोमवार 25 सितंबर सुबह करीब 9:30 बजे की है। राहुल बाइक से आश्रम से बाहर की ओर निकला ही था। तभी उसे सामने से सड़क पर एक लड़की आती दिखी। वह बदहवास हालत में लड़खड़ाते हुए चल रही थी। बहुत थकी हुई दिखाई दे रही थी। आंखों पर सूजन थी। पैरों में खून के निशान थे। लड़की को देखकर सबसे पहले मैंने अपना अंग वस्त्र निकालकर उसे ओढ़ाया। इसके बाद उसे आश्रम के गेट पर बैठाया और पूछताछ की। लड़की इतनी घबराई हुई थी कि कुछ बोल भी नहीं पा रही थी।

मैंने उसकी पहचान पूछने के लिए उसके बारे में पूछा, तो उसने कुछ बोला, लेकिन भाषा समझ नहीं आई। उससे माता-पिता के बारे में पूछा, लेकिन वह कुछ बोल नहीं सकी। पूछा- उसकी हालत किसने की, तो भी वह कुछ नहीं बोल सकी। मैंने फिर इशारा करते हुए खाने के लिए पूछा, तो उसने हां कह दिया। इसके लिए मैंने उसे खाने के लिए आश्रम में बना नमकीन दलिया दिया। करीब 40 मिनट हो गए।

यह खबर भी पढ़ें:- 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, खून से लथपथ बिना कपड़ों के भटकती रही बच्ची, CCTV में हाथों से तन ढकती दिखी

मैंने महाकाल थाने और डायल 100 को फोन पुलिस को सूचित किया। इस दौरान वहां कुछ लोग और अधिकारी भी आ गए। लोगों को देखकर लड़की डर गई। वह मेरे पीछे आकर छिपने की कोशिश करने लगी। मैंने उसे सांत्वना दी। उसका डर थोड़ा कम हुआ। लड़की को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत बिगड़ने से पर वहां से इंदौर रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने रेप की पुष्टि की।

यह खबर भी पढ़ें:- Minor Girl Rape Ujjain: उज्जैन मामले में 1 गिरफ्तार, 3 से पूछताछ, बच्ची ने बूढ़े व्यक्ति से कहा- कोई मेरे पीछे पड़ा है

वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस…

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मंगलवार को इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया। फुटेज में लड़की सोमवार को आधे-अधूरे कपड़ों में सांवराखेड़ी सिंहस्थ बायपास की कॉलोनियों में तीन घंटे तक भटकती रही। मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें वह लहूलुहान हालत में तिरूपति ड्रीम्स कॉलोनी में घूमती और लोगों से मदद मांगती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई।

ऑटो में मिले खून के निशान…

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में हाटकेश्वर मार्ग एक ऑटो दिखा था, जिसमें एक व्यक्ति पीड़िता के साथ नजर आ रहा था। पुलिस ने मंगलवार रात ऑटोवाले को ढूंढ लिया। खोज लिया गया। सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध ऑटो ड्राइवर राकेश मालवीय (38) मोबाइल पर वीडियो देखने का शौकीन है। उसके मोबाइल में पोर्न वीडियो भी मिले हैं। वह डेड बॉडी के साथ सेक्स करने का आइडिया भी खोजता रहता था।

यह खबर भी पढ़ें:- खून का सौदा, मोबाइल की चोरी…बेटे के जन्मदिन मनाने की जिद ने पिता को बनाया लाचार,पढ़िए दुखभरी दास्तां…

पुलिस ने 5 ऑटो वालों को हिरासत में लिया

उज्जैन एसपी सचिन वर्मा का कहना है कि उसके ऑटो में खून के निशान मिले हैं। ड्राइवर ने पूछताछ में माना है कि उसने बच्ची को जीवनखेड़ी के पास से बैठाया था और कुछ घंटे बाद हाटकेश्वर मार्ग पर उतारकर चला गया था। हालांकि, बच्ची वहां कैसे पहुंची, किस हालत में थी, उसे लेकर वह पुलिस को स्पष्ट नहीं बता रहा है। रात 3 बजे के बाद एक अन्य ऑटो में बच्ची की मौजूदगी का पता चला है। पुलिस ने कुल पांच ऑटो वालों को हिरासत में लिया है। एक CCTV फुटेज में लड़की के साथ यह पांचों ऑटो वाले दिख रहे हैं। फिलहाल, पुलिस बाकी दो संदिग्धों के नाम का खुलासा नहीं कर रही है।