MS Dhoni ने क्यों गिफ्ट किया इस अभिनेता को अपनी ये खास चीज, जिसके दम पर बने थे वर्ल्ड नंबर 1

MS Dhoni Bithday : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे है। उन्होने अपने क्रिकेट करियर में कई…

dhoni 15 | Sach Bedhadak

MS Dhoni Bithday : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे है। उन्होने अपने क्रिकेट करियर में कई अनगिनत रिकॉर्ड बनाए है। यह बात हम सभी जातने है कि जब एक बल्लेबाज, जिस बल्ले से शतक मारता है। या एक गेंदबाज 5 विकेट लेता या कोई बड़ा कमाल करता है। वो उसकी जिंदगी के लिए बड़े खास होते हैं। वो उन्हें संजो कर और सहेज कर रखना चाहता है। लेकिन एमएस धोनी इन सबसे हटकर किया है, क्रिकेट जगत में धोनी को इसी के लिए जाना जाता है कि वो सबसे अलग करते है। ऐसी ही एक अलग स्टोरी है एमएस धोनी के बल्ले की, जिसके दम पर वो वर्ल्ड नंबर वन बने थे।

यह खबर भी पढ़ें:- इश्क के मैदान पर भी सबसे जुदा रहे अजीत आगरकर, मुस्लिम दोस्त की बहन के सामने हो गए थे क्लीन बोल्ड

image 21 | Sach Bedhadak

एमएस धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रहे है, क्रिकेट जगत में जितनी सुर्खियां एमएस धोनी के नाम की रही है, उतनी ही उनके बल्ले को लेकर खूब चर्चे हुए है। अंतरराष्ट्रीय पिच से लेकर आईपीएल के मैदान के मैदान तक धोनी ने जो भी हासिल किया, उसमें उनके लिए फैसलों के अलावा बल्ले की भी धूम मची रही है। एमएस धोनी के उस बल्ले की जिसके दम पर उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर वन बने थे। अब सवाल यह उठ रहा है कि वो बल्ला कहां है? किसके पास है धोनी का बल्ला?

जॉन अब्राहम के पास है एमएस धोनी का बल्ला

एमएस धोनी को जिस बल्ले ने वर्ल्ड नंबर वन बनाया है, वो अब जॉन अब्राहम के पास है, खबरों की माने तो धोनी की जब पहली मुलाकात जॉन अब्राहम से हुई थी तभी उन्होंने वो बल्ला उन्हें गिफ्ट किया था और खुद जॉन अब्राहम ने यह बात स्टार स्पोर्ट्स के शो पर कही है। जब कोई कुछ गिफ्ट देता है तो उसे बदले में रिटर्न गिफ्ट भी देना होता है। अभिनेता जॉन अब्राहम ने धोनी को उस बैट के बदले एक हेलमेट और जैकेट गिफ्ट किया है, क्योंकि उन्हें धोनी के बाइक के शौक के बारे में अच्छे से पता था। जॉन अब्राहम ने उन्हें हेलमेट और जैकेट गिफ्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *