MS धोनी पर ही खत्म होगा क्रिकेट इतिहास का आखिरी चैप्टर, इस दिग्गज ने क्यों कही ये बड़ी बात, यहां जानें पूरी डिटेल्स

आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स…

ms dhoni 01 8 | Sach Bedhadak

आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) छठा खिताब जीतने के फिराक में होगी। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एमएस धोनी की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि उन्हें क्रिकेट के इतिहास में धोनी से बेहतर फिनिशर नजर नहीं आता है। आकाश चौपड़ा ने साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान की माइकल बेवन से तुलना की है। क्रिकेट इतिहास में बेवन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक माना जाता है। वो ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मध्यक्रम में बेटिंग करते थे।

यह खबर भी पढ़े:- IPL 2024 का शेड्यूल जारी, CSK और RCB के बीच खेला जायेगा ओपनिंग मैच

एमएस धोनी ने घरेलू क्रिकेट में छाप छोड़ने के बाद 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। धोनी की अगुवाई में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। उन्होंने धीरे-धीरे बतौर फिनिशर अपनी अलग पहचान बनाई। वह टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं।

dhoni 23 | Sach Bedhadak

आकाश चोपड़ा ने शनिवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि क्रिकेट की जब किताब लिखा जायेगी, तो उनका फिनिशंग चैप्टर यानी आखिरी अध्याय धोनी पर होगा। यह स्टोरी मैं भी लिख सकता हूं क्योंकि इनसे बेहतर फिनिशर क्रिकेट के इतिहास में कोई नहीं आया है। चोपड़ा ने कहा, साल 2008 के आसपास धोनी लिमिटेड ओवर क्रिकेटर के रूप में डेवलप होना शुरू होते हैं, जो आखिरी में मैच को फिनिश करता है। वह मेच कुछ तरह से फिनिश करते हैं कि उनकी तुलना माइकल बेवन से होने लगी। माइकल बेवन सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक हैं, बहुत ही कम लोगों ने उनसे बेहतर फिनिशिंप की है। बेवन की विशेषता थी कि सिंगल्स, डबल्स भागना। यही उनका गेम था। धोनी भी बेवन के जैसे सिंगल्स, डबल्स भागना और जरूरत पड़ने पर समय-समय पर चौके और छक्के लगाते और अंत तक नाबाद रहते है।

ms dhoni 03 | Sach Bedhadak

चोपड़ा ने आगे कहा, एमएस धोनी ने एक के बाद एक परफॉर्मेंस दी है, इससे ऑरा बनाना शुरू हो जाता है कि धोनी क्या फिनिशर हैं। लोगों को भरोसा रहता है कि धोनी जब तक मैदान पर हैं तब तक मैच फिनिश नहीं हुआ है। बता दें कि धोनी इस वक्त गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में हिस्सा ले हे हैं। इसके बाद, धोनी के चेन्नई जाने और आईपीएल के 17वें सीजन के लिए अपनी तैयारी शुरु करने की उम्मीद है। बता दें कि पिछले सीजन में धोनी ब्रिगेड चैंपियन बनी थी, सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाना है।