IPL 2023 : गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, अचानक टीम से बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी

IPL 2023 : आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है, उनकी टीम का खतरनाक तेज गेंदबाज जोश लिटिल राष्ट्रीय सेवा के लिए…

josh 1 | Sach Bedhadak

IPL 2023 : आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है, उनकी टीम का खतरनाक तेज गेंदबाज जोश लिटिल राष्ट्रीय सेवा के लिए स्वदेश लौट गए है। जोश लिटिल को बांग्लादेश के खिलाफ 9 मई से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम में शामिल किया गया है।

यह खबर भी पढ़ेंं:- CSK vs LSG: रवींद्र की फिरकी का जादू, चकराया मार्कस स्‍टोइनिस का माथा, देखें Video

josh 2 | Sach Bedhadak

गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी के निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा है कि हम जोश लिटिल को शुभकामनाएं देते हैं क्योंकि वह वनडे में आयरलैंड का प्रतिनिधित्व करने वापस लौटेंगे। उनका पहली बार आईपीएल में खेलने में अच्छा प्रदर्शन रहा। वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद हम उनका वापस स्वागत करने के लिए तैयार हैं। जोश लिटिल 14 मई को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे खेलने के बाद गुजरात टाइटंस से जुड़ने भारत लौटेंगे।

josh 3 | Sach Bedhadak

IRE vs BAN वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

(1) 09 मई, मंगलवार, पहला वनडे: आयरलैंड बनाम बांग्लादेश, काउंटी ग्राउंड, चेम्सफर्ड।
(2) 12 मई, शुक्रवार, दूसरा वनडे: आयरलैंड बनाम बांग्लादेश, काउंटी ग्राउंड, चेम्सफर्ड।
(3) 14 मई, रविवार, तीसरा वनडे: आयरलैंड बनाम बांग्लादेश, काउंटी ग्राउंड, चेम्सफर्ड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *